यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कानपुर से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI को भेज रहा था गोपनीय जानकारी; यूपी से एक हफ्ते में पकड़े गए 2 एजेंट
आर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर के जूनियर वर्क्स मैनेजर कुमार विकास को एटीएस ने पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा को गोपनीय दस्तावेज साझा करने के आरोप में गिरफ्ता ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर (अरमापुर) में कार्यरत जूनियर वर्क्स मैनेजर कुमार विकास को एटीएस ने पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा से गोला, कर्मचारियों की अटेंडेंस सहित अन्य जरूरी गोपनीय दस्तावेज साझा करने के आरोप में पकड़ा है। एटीएस ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी। वहीं, आर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर के अधिकारियों ने अभी इस बात से अनभिज्ञता जताई है।
एटीएस की जांच के अनुसार, कुमार विकास (38 वर्ष) ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर में जूनियर वर्क्स मैनेजर के पद पर तैनात है। जनवरी 2025 में वह फेसबुक के माध्यम से कथित पाकिस्तानी एजेंट 'नेहा शर्मा' के संपर्क में आया। खुद को भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) की कर्मचारी बताने वाली नेहा शर्मा ने विकास से व्हाट्सएप के जरिए बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे संवेदनशील जानकारी हासिल करने लगी।
यूपी से एक सप्ताह में पकड़े गए दो जासूस
13 मार्च को एटीएस, यूपी ने आर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री हजरतपुर (फिरोजाबाद) के कर्मचारी रविंद्र कुमार को पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा के जरिए खुफिया एजेंसी आइएसआइ को गोपनीय सूचनाओं को साझा करते हुए एटीएस ने पकड़ा था।
एक सप्ताह के अंतराल में एटीएस, यूपी द्वारा निगरानी बढ़ाए जाने पर पता चला कि कथित पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा से आर्डनेंस फैक्ट्री, कानपुर में कार्यरत कुमार विकास भी जुड़ा है और आर्डनेंस फैक्ट्री की गोपनीय सूचनायें व दस्तावेज वाट्सअप के माध्यम से कथित पाकिस्तानी एजेंट को उपलब्ध करा रहा है।
खबरें और भी

लूडो ऐप से होती थी गोपनीय बातचीत
एटीएस के अनुसार, अभियुक्त कुमार विकास ने पाकिस्तानी एजेंट से गुप्त बातचीत के लिए लूडो ऐप का सहारा लिया। इसी ऐप के जरिए उसने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के दस्तावेज, उपकरणों, गोला-बारूद के निर्माण से संबंधित चार्ट, कर्मचारियों की अटेंडेंस शीट और मशीनों की जानकारी साझा की। इन सूचनाओं को भेजने के बदले कुमार विकास को पैसों का लालच दिया गया था।
राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा
एटीएस ने बताया कि इस प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा करना देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए खतरा है। इन सूचनाओं का उपयोग भारत के खिलाफ नकारात्मक रूप से किया जा सकता है, जिससे देश में अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है। इसी आधार पर कुमार विकास के खिलाफ एटीएस थाना लखनऊ में धारा-148 बीएनएस और 3/4/5 शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।