Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पनकीधाम में यार्ड रीमाडलिंग का काम शुरू, 31 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, कोलकाता के लिए कानपुर सेंट्रल से स्पेशल ट्रेन आज से

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 10:35 PM (IST)

    पनकीधाम स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण कानपुर-टूंडला खंड में 31 ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिनमें आंशिक निरस्तीकरण, रिशेड्यूलिंग और रेगुलेशन शाम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पनकीधाम में यार्ड रीमॉडलिंग से ट्रेनें प्रभावित।

    2. 31 ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण और रेगुलेशन।

    3. कानपुर से कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। प्रयागराज मंडल के कानपुर-टूंडला खंड में नए इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकीधाम स्टेशन पर यार्ड रीमाडलिंग का कार्य होना है। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। इसके चलते 31 ट्रेनों के आंशिक निरस्तीकरण के साथ ही रीशिड्यूलिंग व रेग्यूलेशन का निर्णय लिया गया है।

    उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के सीपीआरओ डा. शिवम शर्म ने बताया कि यार्ड रीमाडलिंग कार्य के कारण टूंडला से चलने वाली 64588 टूंडला-कानपुर 30 जुलाई को रूरा तक ही जाएगी। साथ ही ट्रेन नंबर 64587 कानपुर-टूंडला रूरा स्टेशन से ही चलेगी। यह व्यवस्था एक फेरे के लिए ही होगी। इसके अलावा कई ट्रेनों को रिशड्यूल किया गया है।

    ट्रेन नंबर 22308 बीकानेर-हावड़ा 29 जुलाई को 150 मिनट रिशड्यूल की गई है। ट्रेन नंबर 12816 आनंद विहार- पुरी एक्सप्रेस में 30 जुलाई को ढाई घंटे, 12506 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 30 जुलाई को ढाई घंटे रिशड्यूल की गई है। इसी तरह 15045 गोरखपुर -ओखा 30 को 120 मिनट गोरखपुर से रिशड्यूल रहेगी। 12324 बाड़मेर -हावड़ा 29 जुलाई को 120 मिनट विलंब से निकलेगी। दूसरी तरफ ट्रेन नंबर 20433 सूबेदारगंज-माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 30 जुलाई को सूबेदारगंज से 120 मिनट रिशड्यूल रहेगी। इसके अलावा 18101 टाटा-जम्मूतवी 30 जुलाई को टाटानगर से 120 मिनट विलंब से निकलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 12488 आनंद विहार-जोगबनी 90 मिनट नियंत्रित कर 30 जुलाई को चलाई जाएगी।

    22 ट्रेनों का रहेगा रेग्यूलेशन

    सीपीआरओ डा. शिवम वर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 12003 लखनऊ-नई दिल्ली उन्नाव से कानपुर सेंट्रल के बीच 21 जुलाई से 24 जुलाई तक 30 मिनट नियंत्रित कर निकाली जाएगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 21 व 24 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 100 मिनट नियंत्रित रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12307 हावड़ा-जोधपुर 22 व 23 जुलाई को प्रयागराज मंडल में नियंत्रित कर निकाली जाएगी। 12305 कामाख्या-आनंद विहार का 21 व 24 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 100 मिनट रेग्यूलेशन किया गया है।

    खबरें और भी

    इन ट्रेनों का भी शेड्यूल जानें

    इसके अलावा 12875 पुरी-आनंद विहार 22 जुलाई, ट्रेन नंबर 12947 अहमदाबाद-राजगीर 28 जुलाई को, 05053 गोरखपुर-बांद्रा 24 जुलाई को नियंत्रित कर निकाली जाएगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 12274 नई दिल्ली-हावड़ा 28 जुलाई, 02570 आनंद विहार-दरभंगा स्पेशल 28 जुलाई, 12566 नई दिल्ली- दरभंगा 28 जुलाई, 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली 30 जुलाई, 13052 कालका-हावड़ा 30 जुलाई को नियंत्रित कर निकाली जाएगी। इसके अलावा 12819 भुवनेश्वर-आनंद विहार 30 जुलाई, 04178 वलसाड़-सूबेदारगंज 30 जुलाई,13051 हावड़ा-कालका 30 जुलाई, 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस 30 जुलाई को नियंत्रित कर निकाली जाएगी। ट्रेन नंबर 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार, 04112 गांधीग्राम-प्रयागराज एक्सप्रेस, 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, 12487 जोगबनी-आनंद विहार, 12307 हावड़ा-जोधपुर व ट्रेन नंबर 12505 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस को 30 जुलाई को नियंत्रित कर निकाला जाएगा।

    कोलकाता के लिए आज से स्पेशल ट्रेन

    कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कानपुर सेंट्रल से हावड़ा और आगरा कैंट से हावड़ा के बीच दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। कानपुर सेंट्रल से कोलकाता के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन मंगलवार से शुरू होगा।

    ये है पूरा शेड्यूल

    उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि कानपुर-कोलकाता के लिए 21 जुलाई से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नंबर 04157/04158 हर मंगलवार सुबह आठ बजे निकलेगी। कोलकाता से यह ट्रेन हर बुधवार को निकलेगी। फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, बर्धमान आदि स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। इसके अलावा ट्रेन नंबर 01911/01912 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल 23 जुलाई से हर गुरुवार को आगरा से चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव सुबह 8:20 बजे सेंट्रल स्टेशन पर भी होगा। 

     

    श्रेणी ट्रेन नंबर ट्रेन तारीख स्थिति / बदलाव
    रिशेड्यूल 22308 बीकानेर-हावड़ा 29 जुलाई 150 मिनट रिशेड्यूल
    रिशेड्यूल 12816 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस 30 जुलाई 150 मिनट रिशेड्यूल
    रिशेड्यूल 12506 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 30 जुलाई 150 मिनट रिशेड्यूल
    रिशेड्यूल 15045 गोरखपुर-ओखा 30 जुलाई 120 मिनट रिशेड्यूल
    विलंब 12324 बाड़मेर-हावड़ा 29 जुलाई 120 मिनट विलंब
    रिशेड्यूल 20433 सूबेदारगंज-माता वैष्णो देवी कटरा 30 जुलाई 120 मिनट रिशेड्यूल
    विलंब 18101 टाटा-जम्मूतवी 30 जुलाई 120 मिनट विलंब
    नियंत्रित 12488 आनंद विहार-जोगबनी 30 जुलाई 90 मिनट नियंत्रित

    22 ट्रेनों का रहेगा रेग्यूलेशन

    ट्रेन नंबर ट्रेन तारीख रेग्यूलेशन / नियंत्रण
    12003 लखनऊ-नई दिल्ली 21 से 24 जुलाई 30 मिनट
    22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 21 व 24 जुलाई 100 मिनट
    12307 हावड़ा-जोधपुर 22 व 23 जुलाई नियंत्रित
    12305 कामाख्या-आनंद विहार 21 व 24 जुलाई 100 मिनट
    12875 पुरी-आनंद विहार 22 जुलाई नियंत्रित
    12947 अहमदाबाद-राजगीर 28 जुलाई नियंत्रित
    05053 गोरखपुर-बांद्रा 24 जुलाई नियंत्रित
    12274 नई दिल्ली-हावड़ा 28 जुलाई नियंत्रित
    02570 आनंद विहार-दरभंगा स्पेशल 28 जुलाई नियंत्रित
    12566 नई दिल्ली-दरभंगा 28 जुलाई नियंत्रित
    15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली 30 जुलाई नियंत्रित
    13052 कालका-हावड़ा 30 जुलाई नियंत्रित
    12819 भुवनेश्वर-आनंद विहार 30 जुलाई नियंत्रित
    04178 वलसाड़-सूबेदारगंज 30 जुलाई नियंत्रित
    13051 हावड़ा-कालका 30 जुलाई नियंत्रित
    18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस 30 जुलाई नियंत्रित
    15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार 30 जुलाई नियंत्रित
    04112 गांधीग्राम-प्रयागराज एक्सप्रेस 30 जुलाई नियंत्रित
    12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 30 जुलाई नियंत्रित
    12487 जोगबनी-आनंद विहार 30 जुलाई नियंत्रित
    12307 हावड़ा-जोधपुर 30 जुलाई नियंत्रित
    12505 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 30 जुलाई नियंत्रित

    यह भी पढ़ें- कानपुर में मानसून की रफ्तार, 16 घंटे से रुक-रुककर बारिश, जलभराव से जूझ रहा शहर