Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LPG संकट के बीच कानपुर में एक और मुसीबत, सीवर लाइन खोदाई में फटी PNG लाइन

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

    कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र में सीवर लाइन की खोदाई के दौरान एक बैकहो लोडर से पीएनजी पाइप फट गया। जरौली फेस-वन में हुई इस घटना से तेजी से गैस रिसाव हुआ ...और पढ़ें

    बर्रा के जरौली फेस वन में बैकहो लोडर से सीवर लाइन खोदाई के दौरान फटे पीएनजी पाइप की मरम्मत करते मेंटीनेंट कर्मी। सीयूजीएल

    बर्रा के जरौली फेस वन में बैकहो लोडर से सीवर लाइन खोदाई के दौरान फटे पीएनजी पाइप की मरम्मत करते मेंटीनेंट कर्मी। सीयूजीएल  

    जागरण संवाददाता, कानपुर। बर्रा में बैकहाे लोडर से सीवर लाइन की खोदाई के दौरान पीएनजी पाइप फटने से अफरा-तफरी मच गई। तेजी से गैस रिसाव होने पर आनन-फानन में इलाकाई लोगों ने पुलिस और मेंटीनेंस कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची मेंटीनेंस टीम के लीकेज की मरम्मत करने के दौरान दो घंटा 20 मिनट तक करीब 700 घरों में गैस की सप्लाई प्रभावित रही।

    बता दें कि बीते सोमवार को रतनलाल नगर में प्लाट के भूतल की खोदाई के दौरान बैकहो लोडर की चपेट में आकर गिरे पेड़ और बिजली के खंभों के बीच में फंसकर सैलून कारीगर की मौत हो गई थी।


    बर्रा बाइपास से कर्रही रोड होते हुए हमीरपुर रोड तक सीएम ग्रिड सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी के दौरान सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। मंगलवार को सीवर लाइन डालने के लिए कर्रही रोड पर जरौली फेस-वन स्थित बालाजी मंदिर के पास खोदाई चल रही थी, तभी बैकहो लोडर के पंचे की चपेट में आने से अंडर ग्राउंड पीएनजी पाइप फट गया। पाइप फटने के साथ ही तेजी से हुए गैस रिसाव से वहां काम कर रहे मजदूरों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

    इलाकाई लोगों ने यूपी-112 पर पुलिस और पीएनजी के टोल फ्री नंबर पर लीकेज की सूचना दी। सीयूजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक माही खान ने बताया कि दोपहर करीब 1.40 बजे लीकेज की सूचना मिली थी। इस पर तत्काल मौके पर मेंटीनेंस टीम पहुंची और दो घंटा 20 मिनट में लीकेज ठीक करने के बाद शाम चार बजे गैस सप्लाई सुचारू कर दी गई। इस दौरान करीब 700 घरों में सप्लाई प्रभावित रही है।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में प्रेमी, सूरत में शादीशुदा प्रेमिका...दोनों में हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो काॅल कर महिला ने फंदा लगा दी जान

    यह भी पढ़ें- कानपुर में फिल्मी अंदाज में चोरी... रात में पड़ोस के प्लाट से बनाई ज्वेलरी शाॅप तक सुरंग, फिर तसल्ली से चोरी

    खबरें और भी