Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अदालत में मुकर रहे गवाह, पर मुआवजा फुल: कानपुर में 69 पीड़ितों को बांटे 91.81 लाख रुपये; 235 और कतार में, मांगा 2.77 करोड़

    Updated: Tue, 19 May 2026 11:52 PM (IST)

    कानपुर में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 69 पीड़ितों को 91.81 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है, जबकि 235 अन्य पीड़ितो ...और पढ़ें

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    HighLights

    1. 69 पीड़ितों को 91.81 लाख रुपये का मुआवजा मिला

    2. 235 पीड़ितों के लिए 2.77 करोड़ रुपये की मांग

    3. समझौता करने पर मुआवजा राशि वापस करनी होगी

    जागरण संवाददाता, कानपुर। पीड़ितों के मुकरने पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के मुकदमे भले छूट रहे हो, लेकिन मुआवजे का पैसा खूब बांटा जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 69 पीड़ितों को 91,81, 500 रुपये मुआवजा बांटा गया। 235 पीड़ितों को मुआवजा देना बाकी है। इसके लिए 2.77 करोड़ रुपये बजट मांगा गया है।


    इस वर्ष जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल चार माह में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के कुल 28 मुकदमों का निस्तारण हुआ। इसमें सिर्फ छह में सजा सुनाई गई। ज्यादातर गवाह और वादी मुकरने के कारण 22 मुकदमे छूट गए थे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के तहत दर्ज मुकदमों में पीड़ितों को समाज कल्याण विभाग से मुआवजा मिलता है। मुआवजा तीन किस्तों में मिलता है।

    पहली किस्त रिपोर्ट दर्ज होने, दूसरी चार्जशीट लगने और तीसरी फैसला आने के बाद मिलती है। प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी व पिछड़ा वर्ग अधिकारी वीरपाल का कहना है कि बजट की उपलब्धता के आधार पर पीड़ितों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाती है।

     अपराध पीड़ित आर्थिक सहायता रिपोर्ट

    अपराध पीड़ितों को आर्थिक मदद
    अपराध पीड़ितों की संख्या आर्थिक मदद (₹)
    मारपीट / जाति सूचक अपशब्द 49 34,50,000
    दुष्कर्म 08 20,00,000
    सामूहिक दुष्कर्म 02 10,31,500
    हत्या 02 16,50,000
    छेड़छाड़ 06 7,00,000
    लूटपाट 01 50,000
    अपहरण 01 3,00,000
     
     
    लंबित मुआवजा प्रकरण
    अपराध प्रकरणों की संख्या
    हत्या 08
    हत्या का प्रयास / जानलेवा हमला 05
    दुष्कर्म 25
    भुगतान के लिए लंबित प्रकरण 206
    पीड़ितों की संख्या 235
    कुल बजट की मांग ₹ 2.77 करोड़
     
     
    उत्पीड़न पर मुआवजा राशि
    अपराध कुल राशि (₹) एफआईआर (₹) चार्जशीट (₹) फैसला (₹)
    हत्या 8,25,000 41,250 2,06,250 2,06,250
    दुष्कर्म 5,00,000 2,50,000 1,25,000 1,25,000
    छेड़छाड़ व हमला 2,00,000 1,00,000 50,000 50,000
    गाली-गलौज / मारपीट 1,00,000 25,000 50,000 25,000
    नोट : यह आंकड़े अपराध पीड़ितों को दी गई आर्थिक सहायता एवं लंबित मुआवजा प्रकरणों पर आधारित हैं।

     

     ‘रिपोर्ट लिखाने के बाद समझौता किया तो लौटाना होगा मुआवजा’

    उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की सदस्य नीरज गौतम ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कोई पीड़ित समझौता करता है तो मुआवजा राशि वापस करने का नियम है। इसका पालन गंभीरता से सुनिश्चित करना होगा। पीड़ित को हर हाल में न्याय मिले, लेकिन कोई निर्दोष भी न फंसाया जाए।

    खबरें और भी


    दैनिक जागरण से बातचीत से पहले उन्होंने सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने अफसरों से कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से जुड़े मामलों में कोई लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब या उदासीनता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति की जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले।

    बैठक में राजू वाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि, भोला हजारिया, डा. जावेद खान, जीतू यादव, संतोष कनौजिया, विजय मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक के बाद सदस्य ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कल्याणपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर, छात्रावास, भोजनालय, रसोईघर, कक्षाओं और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं को देखा। छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा, भोजन, आवास व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

     

    यह भी पढ़ें- नौकरी के पीछे भागना छोड़ा, मधुमक्खियों से दोस्ती कर लखपति बना कानपुर देहात का विपिन, मधुमक्खी पालन से संवारा भविष्य

    यह भी पढ़ें- SC के सख्त आदेश के बाद जागा कानपुर नगर निगम; रूमा में बनेगा आवारा कुत्तों का शेल्टर होम, खूंखार कुत्तों को 'दया-मृत्यु'

    यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Hike: 5 दिन में डीजल 3.92 रुपये महंगा, ट्रांसपोर्टरों ने 10% बढ़ाया माल भाड़ा, सब्जी-राशन पर असर

    यह भी पढ़ें- कानपुर CSJMU, HBTU और CSA के दीक्षांत समारोह की डेट घोषित, जानें किस दिन किस यूनिवर्सिटी में बटेगा मेडल