Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर सेंट्रल पर कई ट्रेनें लेट, बिहार संपर्क क्रांति महाबोधी एक्सप्रेस भी देरी से पहुंची

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 09:54 PM (IST)

    कानपुर सेंट्रल स्टेशन से शुक्रवार को कई ट्रेनें विलंब से निकलीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। महाबोधी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति और चंपार ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर सेंट्रल से कई ट्रेनें शुक्रवार को देरी से निकलीं।

    2. महाबोधी एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक विलंब से रवाना हुई।

    3. बिहार संपर्क क्रांति दो घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कई ट्रेनें शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से विलंब से निकलीं। बिहार संपर्क क्रांति, महाबोधी एक्सप्रेस के अलावा चंपारण हमसफर एक्सप्रेस के विलंब होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
    ट्रेन नंबर 12398 महाबोधी एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटे दो मिनट की देरी से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से निकली।

    इसी तरह नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो घंटे 19 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा चंपारण हमसफर एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे की देरी से निकली।

    इधर, चित्रकूट में अषाढ़ अमावस्या मेला में 3 दिन चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

    अषाढ़ अमावस्या मेले में चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 13 से 15 जुलाई तक झांसी और चित्रकूटधाम कर्वी के बीच दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से बुंदेलखंड के झांसी, महोबा, बांदा, अतर्रा, भरतकूप सहित दर्जनों स्टेशनों के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

    प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

    पहली मेला स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन सुबह 10:10 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से रवाना होकर ओरछा, मऊरानीपुर, महोबा, बांदा, अतर्रा, भरतकूप और शिवरामपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरते हुए शाम 5:45 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन शाम 7:25 बजे चित्रकूटधाम कर्वी से चलकर रात एक बजे झांसी पहुंचेगी। इसके अलावा दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन रात 8:10 बजे झांसी से रवाना होकर देर रात चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी, जिससे रात्रि में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।

    लाखों श्रद्धालुओं को देखते हुए रेलवे ने उठाया कदम

    वापसी में यह ट्रेन निर्धारित समयानुसार चित्रकूटधाम कर्वी से झांसी के लिए संचालित होगी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह का कहना है कि अषाढ़ अमावस्या मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त रेल सेवाएं शुरू की गई हैं, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कानपुर का दरिंदा; चचेरी बहनों व मासूम बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर क्लाउड पर रखा, गूगल की शिकायत से दबोचा गया