रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से कोलकाता व आसनसोल एक्सप्रेस निरस्त, राजधानी, हमसफर समेत कई ट्रेनें लेट
दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित और विलंबित हुई हैं। इसमें आसनसोल, कोलकाता एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें निरस्त ...और पढ़ें
-1786109842511_m.webp)
HighLights
दानापुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें प्रभावित
वीरांगना लक्ष्मीबाई-आसनसोल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त
राजधानी, हमसफर समेत कई ट्रेनें कानपुर में विलंब से
जागरण संवाददाता, कानपुर। दानापुर मंडल में किए जा रहे नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कई ट्रेनें मार्ग परिवर्तित करके चलाई जाएंगी।
उत्तर मध्य रेल प्रयागराज के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल एक्सप्रेस 20, 23, 27 एवं 30 सितंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04186 आसनसोल एक्सप्रेस 21, 24, 28 सितंबर एवं एक अक्टूबर को नहीं चलेगी।
श्
इसी तरह 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस 25 सितंबर एवं दो अक्टूबर को निरस्त रहेगी। वहीं 22197 कोलकाता एक्सप्रेस 27 सितंबर एवं चार अक्टूबर को नहीं चलेगी।
सीपीआरओ ने बताया कि इसी तरह कुछ ट्रेनें मार्ग परिवर्तित करके चलाई जाएंगी। ट्रेन नंबर 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस 19 एवं 26 सितंबर को परिवर्तित मार्ग वाया दानापुर-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी होकर चलेगी ट्रेन नंबर 15657 ब्रह्मपुत्र मेल 20 सितंबर से दो अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग वाया ग्रैंड कार्ड-किउल-गया होकर चलेगी।
इसी तरह 22406 भागलपुर गरीब रथ 23, 25, 28, 30 सितंबर एवं दो अक्टूबर को ग्रैंड कार्ड-किउल-गया होकर निकलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस भी 23 सितंबर से तीन अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग वाया दानापुर-पाटलिपुत्र-शाहपुर पटोरी-बरौनी होकर चलेगी। इसके अलावा 12436 आनंदविहार-जयनगर गरीब रथ 22, 26, 29 सितंबर एवं तीन अक्टूबर को दानापुर-पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर चलेगी।
राजधानी, हमसफर समेत कई ट्रेनें लेट
कानपुर सेंट्रल और आसपास के स्टेशन होकर निकलने वाली ट्रेनों के संचालन पर शुक्रवार को भी असर पड़ा। कुछ जगहों पर बारिश के कारण दिक्कत हुई तो कुछ जगहों पर प्रीमियम ट्रेनों को निकालने के कारण ये स्थिति उत्पन्न हुई। हालांकि राजधानी के अलावा कुछ प्रीमियम ट्रेनें भी विलंब से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं।
खबरें और भी
ये ट्रेनें भी लेट
कानपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12423 नई दिल्ली राजधानी 4.55 की जगह तीन घंटे 32 मिनट लेट होकर 8.27 बजे आई। वहीं ट्रेन नंबर 15705 चंपारण हमसफर एक घंटे 45 मिनट की देरी से आई। सुबह 6.05 बजे आने वाली ये ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पर 7.49 बजे आई। इसी तरह 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस एक घंटे 13 मिनट लेट आई। दूसरी ओर गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12556 गोरखधाम सुपरफास्ट निर्धारित समय 2.55 बजे की जगह तीन घंटे दो मिनट लेट होकर 5.57 बजे सेंट्रल स्टेशन पर पहुंची।