Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल ट्रेन का झींझक स्टेशन पर ठहराव शुरू, लोको पायलट का किया गया स्वागत

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:59 PM (IST)

    झींझक रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का पहला अतिरिक्त ठहराव हुआ, जिससे स्थानीय यात्रियों में खुशी का माहौल है। ...और पढ़ें

    सूबेदारगंज–इंदौर–सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन झींझक स्टेशन पर रुकने पर चलक का स्वागत करते लोग

    सूबेदारगंज–इंदौर–सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन झींझक स्टेशन पर रुकने पर चलक का स्वागत करते लोग

    HighLights

    1. झींझक में सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल ट्रेन का पहला ठहराव।

    2. स्थानीय लोगों ने ट्रेन चालक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    3. यात्रियों को इंदौर, प्रयागराज यात्रा में मिलेगी सुविधा।

    संवाद सहयोगी, कानपुर देहात। नगर और आसपास के रेल यात्रियों की सहूलियत के लिये रेलवे प्रशासन की ओर से सूबेदारगंज–इंदौर–सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का झींझक रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव लागू होने के बाद शुक्रवार की सुबह पहली बार ट्रेन के रुकने पर स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ चालक का स्वागत किया।

    गाड़ी संख्या 04169 सूबेदारगंज–इंदौर साप्ताहिक स्पेशल को 7 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक झींझक स्टेशन पर प्रत्येक शुक्रवार सुबह 9:03 बजे ठहराव दिया गया है। हालांकि पहले दिन ट्रेन निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 10:38 बजे स्टेशन पहुंची।

    इसके बावजूद नगरपालिका के सभासद सरोज यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पहुंचे और ट्रेन के चालक बीएल मीना को पुष्पमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन सुबह 10:43 बजे इंदौर के लिए रवाना हुई।

    यात्रियों में खुशी का माहौल

    वहीं, गाड़ी संख्या 04170 इंदौर–सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल 8 अगस्त से 29 सितंबर 2026 तक झींझक स्टेशन पर दोपहर 3:55 बजे पहुंचेगी और 3:57 बजे प्रयागराज (सूबेदारगंज) के लिए रवाना होगी।

    ट्रेन के अतिरिक्त ठहराव से झींझक और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने रेलवे प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अब इंदौर और प्रयागराज की यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

    खबरें और भी

    उन्होंने इसे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस दौरान गौरव ओमर, राघव अवस्थी,मिंटू आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- कानपुर देहात में गोरखपुर एक्सप्रेस के इंजन से टकराया ट्रैक पर रखा पत्थर, विवाद का बदला लेने के लिए रच डाली ट्रेन पलटाने की साजिश