Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर देहात में तहरी खाने व कोल्डड्रिंक पीने के बाद 5 की हालत बिगड़ी, बच्चे की मौत

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:34 PM (IST)

    कानपुर देहात के मोहम्मदपुर गांव में तहरी और कोल्डड्रिंक पीने से पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। चिकित्सकों ने फू ...और पढ़ें

    आहिल की मौत की वजह से दुखी परिवार। स्वजन

    आहिल की मौत की वजह से दुखी परिवार। स्वजन

    HighLights

    1. उल्टी-पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाते समय बच्चे ने तोड़ा दम, पिता की हालत गंभीर

    2. पोस्टमार्टम नहीं होने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं, फूड प्वाइजनिंग या विषाक्त भोजन की आशंका

    संवाद सहयोगी, भोगनीपुर(कानपुर)। कानपुर देहात में भोगनीपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तहरी खाने और कोल्डड्रिंक पीने के बाद पांच लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। सभी उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। एक बच्चे की जान भी चली गई। वहीं, पिता की भी हालत गंभीर है।

    परिवार ने घटना की सूचना पुलिस या स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी और शुक्रवार शाम बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम न होने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

    मोहम्मदपुर गांव निवासी अब्दुल सत्तार ने बताया कि उनके भाई अब्दुल महताब के घर गुरुवार शाम तहरी बनाई गई थी। भोजन करने के बाद अब्दुल महताब, उनकी पत्नी निशा, पुत्र वारिस, 10 वर्षीय आहिल और पुत्री अदीबा ने गांव की एक दुकान से खरीदी गई कोल्ड ड्रिंक पी थी। कुछ देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी व पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

    परिजन पहले उन्हें गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए कानपुर के एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में 10 वर्षीय आहिल की मौत हो गई।

    वहीं अब्दुल महताब की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी निशा तथा अन्य बच्चों की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर ले आया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

    खबरें और भी

    मां निशा, ताऊ अब्दुल सत्तार, ताई शहनाज बानो, चाचा अब्दुल सरताज और चाची नसरीन का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार शाम परिजनों ने आहिल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

    सीएचसी देवीपुर के अधीक्षक डा. विकास कुमार ने बताया कि घटना की उन्हें कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी कराई जाएगी। उनके अनुसार बासी या दूषित भोजन से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है, जबकि भोजन या पेय पदार्थ में किसी विषैले तत्व की मिलावट होने पर भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है, इसलिए मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि करना फिलहाल संभव नहीं है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने पर जांच कराई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- हमीरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: 40 लाख के बीमे के लिए पति बना हैवान, हत्या कर हादसा दिखाने पत्नी के शव पर चढ़ाई कार

    यह भी पढ़ें- कानपुर किडनी कांड में डॉक्टर दंपती को बड़ी राहत, 4 महीने जेल में रहने के बाद मिली जमानत; वकील बोले- ट्रांसप्लांट किया ही नहीं