कानपुर देहात में बंदरों के दौड़ाने पर छत से गिरकर युवती की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
कानपुर देहात के सिकंदरा में छत पर झाड़ू लगा रही 26 वर्षीय युवती शबाना की बंदरों के दौड़ाने से दो मंजिल से गिरकर मौत हो गई। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
बंदरों के दौड़ाने से युवती छत से नीचे गिरी।
गंभीर चोट लगने के कारण शबाना की मौत हुई।
बंदरों के आतंक पर लोगों में भारी आक्रोश है।
संवाद सहयोगी, कानपुर देहात। सिकंदरा के शास्त्री नगर में छत पर झाडू लगा रही युवती को बंदरों ने दौड़ा लिया, इससे वह घबराकर दो मंजिल से नीचे गिरकर जान गवां बैठीं। कस्बे में बंदरों की बढ़ती संख्या से सभी परेशान हैं और अभियान नगर पंचायत के न चलाए जाने से नाराजगी है।कस्बे में पहले लोगों को काटकर घायल करते रहें हैं लेकिन जान जाने की यह पहली घटना है।
शास्त्री नगर के इकलाख की 26 वर्षीय बेटी शबाना शनिवार सुबह छत पर झाड़ू लगाने गई थी। कुछ देर बाद वहां पर बंदरों का झुंड आ गया, उन्होंने शबाना को खदेड़ लिया, इस पर वह बचने को भागी और अनियंत्रित होकर दो मंजिल से नीचे आ गिरी।उसके सिर पर गंभीर चोट इससे आई।
आवाज सुन स्वजन दौड़े और उसे उठाकर सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां से मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर किया गया। यहां से फिर स्वजन कानपुर के एक अस्पताल लेकर चले गए।यहां पर शाम को शबाना ने दम तोड़ दिया।
पिता, मां रिहाना, बहन सुहाना, भाई रिजवान, अकरम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सिकंदरा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि छत से गिरकर जान गई है।
लाेगों में आक्रोश
घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। क्षेत्रीय शमसाद, अजीत कुमार, इकबाल ने बताया कि बंदरों को पकड़ने का कोई अब तक अभियान न चलाया गया है। एक माह की बात करें तो करीब 15 से अधिक लोगों को बंदर काटकर घायल कर चुके हैं। नगर पंचायत पूरी तरह से सुस्त पड़ी है। नगर पंचायत के ई ओ वीरेंद्र कुमार राव ने बताया कि जल्द ही वनकर्मियों से संपर्क कर कटखने बंदरों के पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।