Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर देहात में मजदूरों का हल्लाबोल: अरविंद और रेजीनोवा फैक्ट्री में काम ठप, 8 घंटे काम, 700 रुपये दाम पर अड़े श्रमिक

    Updated: Mon, 11 May 2026 02:54 PM (IST)

    कानपुर देहात के जैनपुर और चिटिकपुर औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों ने वेतन वृद्धि और शोषण के खिलाफ अरविंद फुटवियर और रेजीनोवा फैक्ट्री में काम ठप कर द ...और पढ़ें

    कानपुर देहात में विरोध प्रदर्शन करते श्रमिक। जागरण

    कानपुर देहात में विरोध प्रदर्शन करते श्रमिक। जागरण

    HighLights

    1. कानपुर देहात में श्रमिकों का वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन

    2. अरविंद फुटवियर, रेजीनोवा फैक्ट्री में काम पूरी तरह ठप

    3. श्रमिक 8 घंटे के 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मांग रहे

    जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। कानपुर देहात के औद्योगिक क्षेत्रों में शोषण के खिलाफ श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा है। वेतनवृद्धि और कार्य घंटों के शोषण को लेकर शुरू हुआ विरोध अब एक के बाद एक कई फैक्ट्रियों तक फैल गया है। जैनपुर और चिटिकपुर के औद्योगिक इलाकों की दो फैक्ट्री में काम पूरी तरह ठप है। नौ मई को आरके फुटवियर में विरोध के बाद अब अरविंद फुटवियर और अब चिटिकपुर की रेजीनोवा फैक्ट्री में श्रमिकों ने हड़ताल कर दी है।

    जैनपुर की अरविंद फुटवियर व चिटिकपुर की रेजीनोवा फैक्ट्री में श्रमिकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर काम ठप कर दिया है। अरविंद में दो दिन पहले भी श्रमिकों ने काम ठप किया था। पुलिस व प्रशासन समझाने में जुटा है।

    श्रमिकों की मांग है कि आठ घंटे काम का उनको सात सौ रुपये दिया जाए अभी किसी को तीन सौ तो किसी को चार सौ दिया जा रहा व काम अधिक लिया जा रहा। उनकी मांग पूरी न हुई तो इसी तरह से काम ठप रखेंगे। अरविंद फुटवियर में कुछ कर्मी काम पर थे बाकियों ने बाहर आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। एएसपी आलोक प्रसाद ने बताया कि बात की जा रही है।

    अभी पुलिस प्रशासन व प्रबंधन के बीच वार्ता चल रही है। पूर्व में अरविंद में ओवरटाइम, अतिरिक्त छुट्टी लेने पर रोक हटी समेत कई मांग पर सहमति बनी थी। आगे श्रमिकों का प्रतिनिधिमंडल बनाकर वार्ता की बात थी कि एक सप्ताह में इसे हल किया जाएगा, सरकार के नए निर्देश के हिसाब से वेतन देने की बात प्रबंधन ने कही थी व नोटिस भी चस्पा की गई है। लेकिन अभी कुछ कर्मी प्रदर्शन में जुट गए। सबसे मुख्य मांग आठ घंटे काम व सात सौ प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान की है।

    खबरें और भी

    यहां दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 738 रुपये करने की मांग

    जैनपुर औद्योगिक इलाके में शनिवार सुबह अरविंद फुटवियर कंपनी के सौ से अधिक कर्मियों ने वेतन कटौती और अन्य मांगों को लेकर काम ठप कर दिया था। गुस्साए मजदूर फैक्ट्री गेट पर इकट्ठा हो गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया। देर शाम सहायक श्रमायुक्त रामाशीष ने बताया कि वेतन संबंधी मुद्दों पर सरकार के नए निर्देशों के अनुसार भुगतान करने पर सहमति बनी है। साथ ही यह भी तय किया गया कि छुट्टी के दिन काम लेने पर मजदूरों को दोगुणा भुगतान दिया जाएगा। लगातार तीन दिन की छुट्टी को लेकर जो विवाद था, उसका भी समाधान निकाल लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- UP Police की वर्दी में लुटेरा... कन्नौज, आगरा सहित 5 जिलों में 23 मुकदमे, लिफ्ट मांग सुनसान जगह पर ले जाकर लूटता, कानपुर में धरा गया

    यह भी पढ़ें- कानपुर सराफा बाजार खतरे में; व्यापारियों ने की आपात बैठक, सोना न खरीदने की PM की अपील का विरोध