कासगंज-एटा के 20000 लोगों को मिलेगी राहत, काली नदी पर बनेगा पुल; 10 KM का चक्कर बचेगा
कासगंज और एटा जनपदों को जोड़ने वाले काली नदी पर पुल का निर्माण जून अंत तक शुरू होगा। इससे दोनों ...और पढ़ें

अकबरपुर लालसहाय के पास से होकर गुजरती काली नदी- जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कसगंज। कासगंज के गांव दुर्जनपुर और एटा जनपद के अकबरपुर लालसहाय के बीच काली नदी पर पुल का निर्माण जून माह के अंत तक शुरू होगा। पुल बनने से दोनों जनपदों के करीब 20 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
पुल निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की अलीगढ़ इकाई को सौंपी गई है।
निगम द्वारा निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। तकनीकी सर्वेक्षण, डिजाइन और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।
10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है
अधिकारियों का प्रयास है कि मानसून के प्रभाव से पहले प्रारंभिक निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए, जिससे परियोजना समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके। वर्तमान में काली नदी के दोनों ओर बसे गांवों के लोगों को एक-दूसरे क्षेत्र में पहुंचने के लिए करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि लोगों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता है।
पुल बनने के बाद यह दूरी काफी कम हो जाएगी और आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और सुगम हो जाएगा। इस कार्य पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दुर्जनपुर और अकबरपुर लालसहाय के बीच जून के अंत में शुरू होगा निर्माण कार्य
इस पुल का लाभ सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, वहीं विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी और दोनों जनपदों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत होंगे।
यह भी पढ़ें- स्लीपर सेल की तो नहीं थी तैयारी... पाकिस्तान कनेक्शन उजागर, कासगंज के शहबाज के संपर्क खंगाल रही ATS
10 किमी का लंबा चक्कर खत्म होगा, किसानों
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। नदी के कारण कई गांवों के बीच संपर्क बाधित रहता है, जिससे विकास की रफ्तार भी प्रभावित होती रही है। पुल बनने के बाद न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि आपातकालीन सेवाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी तेजी से पहुंच सकेगा।
यह भी पढ़ें- युवतियों को नशा देकर करता था दुष्कर्म: माथे पर तिलक और सफेद कपड़े, मथुरा के फर्जी साधु की करतूत जानकर लोग हैरान
व्यापारियों और विद्यार्थियों को होगा सीधा लाभ
पुल को क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इसके निर्माण से कासगंज और एटा के बीच संपर्क बेहतर होगा तथा सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, अलीगढ़ के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि काली नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जून माह के अंत तक निर्माण कार्य प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पुल बनने के बाद एटा और कासगंज जनपद के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।