विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा पर पथराव: पुलिसकर्मी घायल, 10 गिरफ्तार

Published: Wed, 15 Apr 2026 08:55 AM (IST)

पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति संभाली और 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और शांति बनी हुई है।

घटना के संबंध में डीएम एसपी को जानकारी देते एएसपी। जागरण

घटना के संबंध में डीएम एसपी को जानकारी देते एएसपी। जागरण 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कासगंज। थाना सहावर क्षेत्र के गांव चहका गुनार में मंगलवार शाम आंबेडकर शोभायात्रा के दौरान बवाल हो गया। एक जाति के लोगों ने गली में अवरोधक डालकर यात्रा रोक दी। जब आयोजकों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो लाठी-डंडों से मारपीट की गई और छतों से पथराव किया गया।

घटना में एक पुलिस कर्मी समेत कुछ लोग चुटैल हुए हैं, जबकि इलाके में भारी तादात में पुलिस बल तैनात किया गया है। बवालियों की पहचान भी की जा रही है।

शोभायात्रा को रोकने पर बढ़ गया बवाल

गांव चहका गुनार में शोभायात्रा निकाली जा रही थी, तभी एक जाति के लोगों ने विरोध किया। ट्रैक्टर, बुग्गी और थ्रेसर खड़ा करके मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया और यह एलान भी कर दिया कि शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। इसके बाद जब शोभायात्रा ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, तभी लाठी-डंडे लेकर लोग सामने आ गए और हंगामा होने लगा।

छतों से किया गया पथराव

इस दौरान छतों से लोगों ने पथराव किया, जिसमें एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है, जबकि कुछ अन्य लोगों के भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बल प्रयोग कर बवालियों को खदेड़ दिया। इसके बाद शोभायात्रा भी पुलिस बल के साए में निकाली गई।

इलाके में भारी तादात में पुलिस बल तैनात, 

सूचना पाकर जिलाधिकारी प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इससे पहले शोभायात्रा के साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी उपद्रवी यात्रा को आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे। बवाल जब थम गया तब पुलिस ने घरों की तलाशी लेना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- खाना खाते समय किसान को आया हार्ट अटैक, एटा में दो अन्य व्यक्तियों की भी हृदयाघात से चली गई जान

यह भी पढ़ें- एसएसपी इलामारन ने किया एटा में बड़ा फेरबदल, 177 पुलिसकर्मियों का एक साथ तबादला

पुलिस ने 10 किए गिरफ्तार

छतों पर ईंट-पत्थर भी मिले। गांव में यादव और दलित वर्ग के लोग रहते हैं। पुलिस ने एक महिला सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपद्रवियों के यहां दविश दे रही है। कई लोग भाग गए हैं, जबकि इलाके में कड़ी नाकाबंदी कर दी गई है। मामला आगे न बढ़े इसलिए जगह-जगह फोर्स की तैनाती की गई है। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है।

'50 स्थानों पर शोभायात्राएं निकल रहीं थीं, मगर चहका गुनार में जान बूझकर सुनियोजित साजिश के तहत यादव समाज के लोगों ने शोभायात्रा और पुलिस पर हमला किया है। जिसमें पुलिस कर्मी सहित कुछ लोगों के चोटें आईं हैं। बवालियों को चिंहित किया जा रहा है। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। - ओपी सिंह, एसपी, कासगंज'

आंबेडकर शोभायात्रा को कुछ लोगों ने यात्रा को अवरोधक डालकर रोक दिया था। यह लोग शोभायात्रा आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे। ग्रामीणों ने छतों से पथराव किया है। इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, शेष की पहचान की जा रही है।

-

प्रणय सिंह, जिलाधिकारी, कासगंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।