यात्रियों को मिली नई रेल सुविधा: कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का संचालन शुरू, व्यापारियों को मिली सीधी कनेक्टिविटी
कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का संचालन रविवार से शुरू हो गया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किया। यह नई रेल सेवा यात्रियों और व्यापारियों के ल ...और पढ़ें

ट्रेन।
HighLights
कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का संचालन रविवार से हुआ शुरू।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने उझानी से दिखाई हरी झंडी।
व्यापार, शिक्षा, रोजगार के लिए लखनऊ तक सीधी पहुंच।
जागरण संवाददाता, कासगंज। लंबे समय से प्रतीक्षित कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस का संचालन रविवार से शुरू हो गया। ट्रेन का शुभारंभ दोपहर 12:30 बजे उझानी रेलवे स्टेशन से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह ट्रेन कासगंज, उझानी, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी और सीतापुर होते हुए लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन तक पहुंचेगी। रेल मंत्रालय ने इसकी समय-सारिणी भी जारी कर दी है।
नई रेल सेवा शुरू होने से कासगंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि इससे राजधानी लखनऊ सहित मार्ग के प्रमुख शहरों तक आवागमन आसान होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
उझानी स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ
शहर के व्यापारियों और आम यात्रियों ने इस रेल सेवा का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका कहना है कि लखनऊ से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने से व्यापार, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा और प्रशासनिक कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। हालांकि अधिकांश व्यापारियों ने ट्रेन की समय-सारिणी में बदलाव की भी मांग की है, ताकि यात्रियों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।
कासगंज से ऐशबाग एक्सप्रेस की प्रस्तावित समय सारिणी
- कासगंज - 4:20 प्रात:
- बदायूं - 5:20 प्रात:
- बरेली - 6:13 प्रात:
- इज्जतनगर - 6:35 प्रात:
- पीलीभीत - 7:35 प्रात:
- मैलानी - 9:25 प्रात:
- सीतापुर - 10:50 पूर्वाह्न:
- ऐशबाग - 1:00 अपराह्न
ऐशबाग से कासगंज के लिए प्रस्तावित समय सारिणी
- ऐशबाग - 2:00 अपराह्न
- सीतापुर - 3:18 अपराह्न
- मैलानी - 5:15 अपराह्न
- पीलीभीत - 6:40 अपराह्न
- इज्जतनगर - 7:33 अपराह्न
- बरेली - 8:08 रात्रि
- बदायूं - 9:05 रात्रि
- कासगंज - 10:40 रात्रि
समय-सारिणी में बदलाव की उठाई मांग
प्रातः प्रस्थान करने वाली ट्रेन जनपद के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों के लिए बेहद लाभकारी होगी। व्यापारियों ने सुझाव दिया कि लखनऊ से दोपहर एक बजे चलने वाली ट्रेन का समय बदलकर शाम छह बजे किया जाए, ताकि लोग पूरे दिन अपना कार्य पूरा कर उसी दिन लौट सकें। अखिलेश अग्रवाल, रेलवे परार्मश दात्री समिति पूर्व सदस्य।
खबरें और भी
कासगंज से ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय सारिणी के साथ स्टेशन से संचालित होगी। रविवार की दोपहर उक्षानी स्टेशन से अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना कर दिया है। यह आम मुसाफिरों के लिए अच्छी सुविधा है।
क्षेत्रपाल सिंह,स्टेशन मास्टर, कासगंज।
ऐशबाग एक्सप्रेस के संचालन से आम यात्रियों को लखनऊ और मार्ग के अन्य प्रमुख शहरों तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह ट्रेन क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
डॉ. मोहम्मद फारुख, बाल न्यायालय कल्याण बोर्ड के सदस्य।
यह रेल सेवा केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यटन, शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा सेवाओं के लिए भी वरदान साबित होगी। उन्होंने रेल मंत्रालय का आभार जताते हुए भविष्य में ट्रेन के अधिक ठहराव और बेहतर यात्री सुविधाओं की मांग की।
विकास गुप्ता, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा, कासगंज।
जिस प्रकार पहले मरुधर एक्सप्रेस रात में चलकर सुबह लखनऊ पहुंचती थी और शाम को लौटकर अगले दिन भोर में कासगंज पहुंच जाती थी, उसी प्रकार इस ट्रेन का संचालन किया जाए। इससे यात्री पूरे दिन लखनऊ में अपने शासकीय, व्यापारिक और निजी कार्य निपटाकर उसी दिन वापस लौट सकेंगे।
दीपक गुप्ता,जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, कासगंज।