Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ज्येष्ठ पूर्णिमा को लेकर कासगंज में रविवार को रहेगा रूट डायवर्जन, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बढ़ेंगे बसों के फेरे

    Updated: Sat, 30 May 2026 05:30 PM (IST)

    कासगंज में अधिमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हरिपदी और कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते रूट डायवर्जन लागू किया गया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कासगंज। अधिमास में ज्येष्ठ पूर्णिमा को लेकर पुलिस न रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिपदी एवं कछला गंगा घाट पर भीड़ रहने की संभावना है। जाम के हालात न बने और स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। वहीं रोडवेज भी फेरे बढ़ाएगा।

    सुबह से एटा से बदायूं-बरेली मार्ग की ओर जाने वाले वाहन सौरभ ढाबा (एटा रोड) से डायवर्ट होकर अमरपुर घाट बाईपास, मंडी तिराहा कासगंज, सहावर, गंजडुंडवारा होते हुए कादरगंज गंगा पुल से जनपद बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंगे।

    हाथरस से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहन नदरई तिराहा से सौरभ ढाबा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। अलीगढ़ से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले वाहन हजारा नहर पुल से मामों बाईपास और फिर गोरहा नहर पुल से डायवर्ट होकर सहावर, गंजडुंडवारा होते हुए कादरगंज गंगा पुल की ओर जाएंगे।

    बसों के फेरे बढ़ाए जाने की तैयारी

    कछला घाट से कासगंज की ओर आने वाले वाहन दुपाहिया मोड नगरिया से डायवर्ट होकर याकुतगंज से सहावर, अमांपुर, कासगंज होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। सोरों की तरफ से बरेली-बदायूं जाने वाले वाहन पुलिस चौकी नगरिया से पहले नगरिया तिराहा से शहवाजपुर होते हुए कादरगंज गंगा पुल से बदायूं सीमा में प्रवेश करेंगे।

    यातयात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किया गया है। वाहनों की भीड़ कम होने डायवर्जन को समाप्त कर दिया जाएगा। प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं को गंगा घाट तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाने की तैयारी की है। गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं को बसों के लिए परेशानी नहीं होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक ट्रेन हुई नियमित, कासगंज पर होगा ठहराव; यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा