Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशांबी में नेशनल हाईवे पर खड़े डीजल टैंकर में भीषण आग, लगा 1 KM लंबा जाम

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:17 AM (GMT+05:30)

    कौशांबी में नेशनल हाईवे पर एक डीजल टैंकर में आग लग गई, जिससे एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर क ...और पढ़ें

    पुलिस  व फायर बिग्रेड आग बुझाने में जुटी। जागरण

    पुलिस व फायर बिग्रेड आग बुझाने में जुटी। जागरण

    HighLights

    1. कौशांबी नेशनल हाईवे पर डीजल टैंकर में लगी आग।

    2. आग लगने से हाईवे पर एक किलोमीटर लंबा जाम।

    3. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग बुझाई।

    संवाद सूत्र, अजुहा, (कौशांबी)। नेशनल हाईवे पर कनवार के समीप एक डीजल टैंकर में आग लग गई । लपटे काफी दूर तक फैलने व विस्फोट की आशंका पर वाहनों के पहिए यहां वहां ठहर गए । सूचना पर पहुंची सैनी थाना पुलिस ने किसी तरह फायर बिग्रेड की मदद से देर रात आग पर काबू पाया ।

    कानपुर से एक डीजल लदा टैंकर मंगलवार की रात कनैली के किसी पेट्रोल पंप आ रहा था । रात करीब 10.30 बजे कनवार के समीप टैंकर में आग लग गई । घटना देख चालक - खलासी ने किसी तरह नीचे कूद कर जान बचाई।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बनेंगे बिजली के नौ नये उपकेंद्र, लाखों उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग समस्या से मिलेगी राहत

    आग की वजह से हाईवे के दोनों लेन पर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया । थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि फायर बिग्रेड की मदत से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है । आवागमन पहले की तरह बहाल करा दिया गया है । क्रेन की मदद से टैंकर को सड़क किनारे कराया गया है ।