कौशांबी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, भाई ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप
कौशांबी के रघुनाथपुर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या कर शव लटकाने का आ ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
कौशांबी में युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला।
भाई ने पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया।
पत्नी घटना के बाद से फरार, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, कौशांबी। कड़ाधाम क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के फंदे से लटका मिला। इस मामले में मृतक के भाई ने प्रेमी संग पत्नी पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने व घटना के बाद फरार होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। रघुनाथपुर निवासी 35 वर्षीय पिंटू मुंबई में रहकर एसी रिपेयरिंग का कार्य करता था। वह कुछ दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था। स्वजन के अनुसार उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध था।
इसी बात को लेकर दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। तीन-चार दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद गुरुवार को कड़ाधाम पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। समझौते के बाद शुक्रवार को दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इसके बाद रात में संदिग्ध परिस्थितियों में पिंटू की मौत हो गई।
मृतक के भाई महाराजदीन ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि मालती देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिंटू की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। घटना के बाद से पत्नी फरार है। मृतक के तीनों बच्चों अनमोल, मोनिका और आयुष का रो-रोकर हाल बेहाल है। सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।