Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशांबी में बड़ी घटना, पांचवीं कक्षा के छात्र ने सहपाठी का गला दबाया, अस्पताल में मौत पर स्वजन व ग्रामीणों का हंगामा

    By Gurudeep Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 04:23 PM (GMT+05:30)

    कौशांबी के चरवा स्थित प्राथमिक स्कूल में पांचवीं के छात्र ने सहपाठी का गला दबा दिया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। स्वजन ने स्कूल में हंगामा किया। प्रध ...और पढ़ें

    कौशांबी के चरवा  क्षेत्र में बालक की मोत के बाद गमगीन महिलाएं। जागरण

    कौशांबी के चरवा क्षेत्र में बालक की मोत के बाद गमगीन महिलाएं। जागरण

    HighLights

    1. चरवा के प्राथमिक स्कूल सुधवर में शव रख हंगामा कर जताया आक्रोश

    2. बीईओ को भी हटाया गया, मुख्यालय के नगर क्षेत्र से किया गया संबद्ध

    संसू, जागरण, चायल (कौशांबी)। चरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल (सुधवर) में पांचवीं के छात्र ने साथी का गला दबा दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान छात्र की मौत से आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में शव रख जमकर हंगामा किया। एसडीएम के साथ पहुंचे बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर स्वजन को शांत कराया।

    पुलिस ने जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) की जांच रिपोर्ट के बाद प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। वहीं बीएसए ने बीईओ को भी वहां से हटाकर नगर क्षेत्र से संबद्ध कर दिया है। 


    सुधवर गांव निवासी बीरू राठौर आटो चालक है। बीरू के दो बेटे और एक बेटी में सबसे बड़ा 12 वर्षीय विहान उर्फ वीरभान गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। 23 जुलाई की दोपहर लंच के समय खेल के दौरान विहान के उसके साथी साहिल से किसी बात पर विवाद हो गया। जब वह घर पहुंचा तो उसके गले से खाना-पानी अंदर नहीं जा रहा था।

    पिता को बताया कि उसकी साथी से मारपीट हुई है। जिसके कारण गले में गंभीर चोट आई है। आननफानन उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 29 जुलाई की सुबह उपचार के दौरान विहान ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के साथ स्वजन शव लेकर स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख शिक्षक और बच्चे भाग निकले।

    खबरें और भी

    सूचना मिलते ही एसडीएम चायल प्रेरणा गौतम, एएसपी अमिता सिंह, सीओ शिवांक सिंह पिपरी और चरवा पुलिस फोर्स के साथ स्कूल पहुंचे। करीब ढाई घंटे चले हंगामे के बाद अफसरों ने स्वजन को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। घटना को डीएम डॉ. अमित पाल के संज्ञान में लाते हुए बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने स्कूल के सभी छह स्थायी स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जबकि, दो शिक्षामित्रों को दूसरे ब्लाक में तैनाती देते हुए सात अन्य स्कूल के शिक्षकों को पठन-पाठन के लिए स्कूल भेजा।

    इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बीईओ हिनी सिद्दीकी को वहां से हटाकर नगर क्षेत्र से संबद्ध कर दिया गया है।

    कोट
    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तथ्यों की जांच की जा रही है। तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    - शिवांक सिंह, सीओ चायल।

    यह भी पढ़ें- ITI नैनी के प्रिंसिपल, अनुदेशक व सॉल्वर सहित 11 गिरफ्तार, संस्थान में चल रहा रहा नकल का तगड़ा नेटवर्क STF ने तोड़ा

    यह भी पढ़ें- Prayagraj : सिविल लाइंस में गलत वाहन पार्किंग पर लगेगा 900 रुपये जुर्माना, अगस्त से नए नियम व पार्किंग शुल्क जानें यहां