Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशांबी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत 9 लोग घायल

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 02:13 AM (IST)

    कौशांबी के चक चमरूपुर गांव में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में कुल नौ लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। कोखराज क्षेत्र के चक चमरूपुर गांव में मंगलवार सुबह पुरानी खुन्नस को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। तीखी झड़प के बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर एक दूसरे पर हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों परिवार के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में नौ लोगों को चोटें आई हैं। बीट आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    भरवारी चौकी में तैनात आरक्षी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह झगड़े की सूचना पर वह साथी कर्मियों के साथ चक चमरुपुर गया था। वहां देखा कि पुरानी खुन्नस के चलते दो पक्षों के लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। मारपीट में एक पक्ष से आशर्फीलाल, उसके बेटे शिवसागर, यश व पत्नी पूनम देवी को चोटें आईं।

    जबकि, दूसरी तरफ से मान सिंह, उसके पुत्र युगेंद्र, नरेंद्र, गुड्डू तथा पत्नी कमला देवी को चोट लगी। ग्रामीणों की मदद से बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया गया। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए भेजवाया गया।

    इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 'जीजा ने साली की हत्या कर दी है'... अनजान फोन कॉल से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस तो मामला जान रह गई दंग

    खबरें और भी