कौशांबी में होली पर हादसा, गंगा नहाने गए थे तीन दोस्त; गहरे पानी में एक किशोर डूबा व दो बचाए गए
कौशांबी में होली के दिन यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक किशोर डूब गया। चित्रकूट जनपद के रहने वाले तीनों युवक महिला पुल के पास स्नान कर रह ...और पढ़ें

कौशांबी में यमुना नदी में डूबे किशोर की तलाश करती एसडीआरएफ टीम। जागरण
HighLights
महिला पुल के पास हुई दुर्घटना
तीनों दोस्त चित्रकूट के रहने वाले
जागरण संवाददाता, कौशांबी। जनपद के कौशांबी थाना क्षेत्र के महिला घाट पर होली के दिन बड़ी घटना हुई। चित्रकूट जनपद के रहने वाले तीन दोस्त यमुना नदी में स्नान को आए थे। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने मशक्कत के बाद दो दोस्तों को तो सकुशल बचा लिया, हालांकि एक साथी गहरे पानी में डूब गया। पुलिस उसकी तलाश गोताखोरों से करा रही है।
होली की शाम महिला यमुना घाट की घटना
घटना चार मार्च की शाम पांच बजे की बताई जा रही है। 15 वर्षीय शुभ मिश्रा पुत्र स्व. पुनीत मिश्रा उर्फ बब्बू मऊ थाना मऊ जनपद चित्रकूट का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह अपने दोस्त 17 वर्षीय सचिन त्रिपाठी पुत्र श्रवण त्रिपाठी निवासी मऊ जनपद चित्रकूट तथा 16 वर्षीय अमन पांडेय पुत्र राजेश पांडेय निवासी बरगढ़ गुड़िया जनपद चित्रकूट के साथ बुधवार शाम करीब पांच बजे कौशांबी थाना क्षेत्र में महिला पुल के पास यमुना स्नान करने आए थे।
शुभ मिश्रा गहरे पानी में समा गया
बताया जाता है कि तीनों दोस्त महिला पुल के नीचे यमुना नदी में स्नान करने आए थे। नहाते समय तीनों दोस्त गहरे पानी में अचानक चले गए और डूबने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर घाट पर मौजूद लोगों ने यमुना में छलांग लगाकर सचिन और श्रवण को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन शुभ मिश्रा गहरे पानी में डूब गया।
डूबे किशोर को एसडीआरएफ तलाश रही
सूचना पर वहां कौशांबी थाने के प्रभारी फोर्स के सािा पहुंचे और तत्काल स्थानीय गोताखोरों को बुलाया।गोताखोरों ने डूबे शुभ मिश्रा की तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम भी किशोर की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी है।