Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में मवन नाले में डूबने से किशोर की मौत, मछली पकड़ते समय हुआ हादसा

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 10:11 PM (GMT+05:30)

    कुशीनगर के बोदरवार में मछली पकड़ने गए 12 वर्षीय आदित्य चौहान की मवन नाला में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, ले ...और पढ़ें

    मछली पकड़ने गए किशोर की मौत।

    मछली पकड़ने गए किशोर की मौत।

    HighLights

    1. 12 वर्षीय आदित्य चौहान की मवन नाला में डूबकर मौत।

    2. मछली पकड़ने गया था, ग्रामीणों ने निकाला बाहर।

    3. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

    संवाद सूत्र, बोदरवार (कुशीनगर)। मछली पकड़ने गया बालक अचानक मवन नाला में डूब गया। यह देख कुछ ग्रामीण नाला में उतरे और बालक को नाले से बाहर निकाले। लोगों के सहयोग से उसे नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, वहां परीक्षण के पश्चात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना कप्तानगंज के गांव भगवानपुर में बुधवार की शाम को बालक की मृत्यु की खबर मिलते ही स्वजन बिलख उठे। चीख-पुकार मच गई।

    गांव के 12 वर्षीय आदित्य चौहान शाम को पांच बजे मवन नाला में मछली पकड़ने गया था। इस बीच अचानक वह गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए दौड़कर आए। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। कुछ युवक साहस दिखाते हुए नाला में उतरे और काफी प्रयास के बाद आदित्य को बाहर निकाले।

    लोगों के सहयोग से आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार ले जाया गया, वहां परीक्षण के पश्चात डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बालक की मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। आदित्य के पिता शत्रुघ्न रोजगार के सिलसिले में सउदी अरब में हैं। आदित्य इकलौता पुत्र था, उससे छोटी एक बहन है। दुर्घटना की जानकारी पर पुलिस आ गई। स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही गांव के बाहर बागीचे में शव का अंतिम संस्कार कर दिए।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर : विधायक PN पाठक ने थामी शहर के विकास की कमान, लेकिन नहीं शुरू करा सके अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान

    खबरें और भी