कुशीनगर में चूहे के बिल से एक साथ निकले 28 कोबरा के बच्चे और विशाल सर्प, 3 घंटे चला सांसें थाम देने वाला रेस्क्यू
कुशीनगर के लक्ष्मीपुर गांव में एक मकान के चूहे के बिल से 28 कोबरा के बच्चे और एक विशाल सर्प निकले, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सर्प मित्र ने तीन ...और पढ़ें

घर में निकला सांप। जागरण
HighLights
कुशीनगर में चूहे के बिल से 28 कोबरा के बच्चे निकले।
सर्प मित्र ने तीन घंटे के रेस्क्यू में सभी सांपों को बचाया।
पकड़े गए सांपों को वाल्मीकि नगर के जंगल में छोड़ा गया।
संवाद सूत्र, नेबुआ नौरंगिया, (कुशीनगर)। लक्ष्मीपुर गांव में एक मकान परिसर के चूहे के बिल से 28 कोबरा के बच्चे और एक विशाल सर्प निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र ने तीन घंटे के रेस्क्यू अभियान में सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। उनको सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।
गुरुवार को कृष्णा शुक्ला के मकान परिसर में चूहे के बिल से कोबरा के बच्चे निकलने लगे। पहले एक बच्चे को सुरक्षित डिब्बे में बंद किया गया, लेकिन बिल के आसपास हलचल से अन्य सांपों की आशंका हुई।
कोटवा निवासी सर्प मित्र हरेंद्र कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। सावधानीपूर्वक खोदाई के दौरान 28 कोबरा के बच्चों के साथ एक विशाल सर्प भी बाहर निकाला गया।
सर्प मित्र ने बताया कि यदि समय पर रेस्क्यू नहीं किया जाता, तो कोबरा के बच्चे आसपास फैल सकते थे, जिससे बच्चों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में पत्नी और तीन बेटों की हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, लगाया 2 लाख का अर्थदंड
सभी सांपों को वन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार वाल्मीकि नगर के जंगल में छोड़ा गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।