Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खेत जोतने के दौरान जमीन से निकला कुछ ऐसा, जिसे देख कांप उठे लोग; इलाके में मची गई सनसनी

    Updated: Thu, 21 May 2026 03:47 PM (GMT+05:30)

    कुशीनगर के कुरमौल उर्फ सोहनपुर में खेत की जुताई रहस्यमयी चीज मिलने से सनसनी फैल गई। जो काफी पुरानी प्रतीत हो रही है। ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड तस्वीर

    एआई जेनेरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. खेत की जुताई के दौरान मिली मानव खोपड़ी।

    2. कुशीनगर के कुरमौल उर्फ सोहनपुर गांव की घटना।

    3. पुलिस ने खोपड़ी को जांच के लिए लखनऊ भेजा।

    जागरण संवाददाता, कुशीनगर। पडरौना कोतवाली के कुरमौल उर्फ सोहनपुर में खेत की जुताई के दौरान मानव खोपड़ी मिलने पर सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई।

    पुलिस ने खोपड़ी को कब्जे में लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रामप्रसाद राजभर गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे अपने खेत की जुताई करा रहे थे।

    उसी दौरान कल्टीवेटर में फंस कर खोपड़ी मिट्टी से बाहर आ गई। इसकी सूचना देने पर पुलिस पहुंची और खोपड़ी को कब्जे में ले लिया।

    कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि खेत में मिली खोपड़ी काफी पुरानी प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में ऑनर किलिंग: बेटी का सिर टुकड़ों में काटकर तालाब में था फेंका, लखनऊ में खुला खेल