Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में ऑनर किलिंग: बेटी का सिर टुकड़ों में काटकर तालाब में था फेंका, लखनऊ में खुला खेल

    Updated: Thu, 21 May 2026 02:25 PM (IST)

    कुशीनगर में एक पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की गैर-परिचित हिंदू लड़के से बात करने पर हत्या कर दी। उसने बहन-बहनोई के साथ मिलकर शव के टुकड़े किए, सिर ताल ...और पढ़ें

    इसी बक्से और बैग में था युवती का शव। बरामदगी के बाद खोलते जीआरपी कर्मी lसौ. जीआरपी (फाइल)

    इसी बक्से और बैग में था युवती का शव। बरामदगी के बाद खोलते जीआरपी कर्मी lसौ. जीआरपी (फाइल)

    HighLights

    1. पिता ने गैर-परिचित लड़के से बात करने पर बेटी की हत्या की।

    2. शव के टुकड़े कर सिर तालाब में फेंका, बाकी ट्रेन में रखे।

    3. पुलिस गोताखोरों की मदद से सिर के टुकड़ों की तलाश कर रही।

    अजय कुमार शुक्ल, कुशीनगर। अपरिचित हिंदू लड़के से बात करने से नाराज बिग्गन अंसारी ने अपने बहन-बहनोई के साथ मिलकर बेटी की हत्या करने के बाद भी दरिंदगी की सीमा पार की। धारदार हथियार से शव के टुकड़े किए।

    इसके बाद क्रूरता दिखाते हुए सिर के छोटे-छोटे टुकड़े कर गांव के तालाब फेंक दिया, ताकि पहचान न हो सके। सेवरही थाना पुलिस गोतोखोरों कर मदद से तलाश में लगी है।

    सेवरही थाना के एक गांवनविासी बिग्गन अंसारी ई रिक्शा चालक है। उसकी 16 वर्ष की पुत्री कक्षा नौंवी में पढ़ती है। कुछ दिनों पूर्व बेटी को गैर परिचित हिंदू युवक से बातचीत करते देख उसने बेटी को डांट-फटकार लगाई। उसके बाहर जाने आने पर भी प्रतिबंध लगा दिया।

    रोज की तुलना में एक दिन वह समय से पहले ही घर आ गया तो बेटी को गायब देख पत्नी से पूछा। उसने बताया कि वह सहेली से मिलने गई है। इससे नाराज बिग्गन ने बीते रविवार की रात धारदार हथियार से गला रेतकर बेटी की हत्या कर दी। सिर को कई टुकड़े कर नजदीक तालाब में फेंक दिया और दोनों हाथ दोनों पैर अगल कर प्लास्टिक के बाद कपड़े में रख बड़े साइज के बैग में पैक कर ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में न्यायालय में नौकरी के नाम पर युवक से 10 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर दिया धोखा

    पडरौना कोतवाली के एक गांव की रहने वाली बहन नूरजहां व बहनोई मजीबुल्लाह को घर बुलाया। रात साढ़े नौ बजे तीनों ई रिक्शा से तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन आए। छपरा-कचहरी गोमतीनगर एक्सप्रेस में बैग रख उसने बहन बहनोई को बैठा दिया।

    सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने बताया कि, सिर के टुकड़ों की तलाश में लगे गोताखोर प्रयास कर रहे हैं। पूरा घटना का सच सामने आ गया है।

    खबरें और भी