Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में 20 हजार का इनामी पशु तस्कर सद्दाम गिरफ्तार, छह साल से था फरार

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 01:40 PM (IST)

    कुशीनगर में पटहेरवा पुलिस ने जौनपुर के 20 हजार के इनामी पशु तस्कर सद्दाम को गिरफ्तार किया है। वह छह साल से फरार चल रहा था। 2021 के गो-तस्करी मामले में ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

    HighLights

    1. जौनपुर का 20 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार।

    2. सद्दाम छह साल से पुलिस की गिरफ्त से फरार था।

    3. कुशीनगर के गोपालगढ़ से पटहेरवा पुलिस ने पकड़ा।

    संवाद सूत्र, पटहेरवा (कुशीनगर)। छह वर्ष से फरार जौनपुर के 20 हजार के इनामी पशु तस्कर को पटहेरवाथाना पुलिस ने कसया के गोपालगढ़ के समीप मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसको पककड़ी गई पिकअप के कागजात के साथ न्यायालय भेजा गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

    थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि 2021 में गो-तस्करी में पकड़ी गई पिकअप से गोवंशीय पशु बरामद हुए थे। चालक को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था। पिकअप सवार पशु तस्कर सद्दाम, निवासी नांगलिया अकील थाना अजीमनगर जिला रामपुर उसी समय से फरार चल रहा था। जब उस पते पर पुलिस ने दबिश दी तो पता चलाा कि इस नाम पता का कोई व्यक्ति गांव में है ही नहीं।

    यह भी पढ़ें- साली के निकाह में आए जीजा पर टूट कर गिरी पेड़ की डाली, मौत

    पुलिस ने पिकअप के मूल स्वामी हरियाणा के गुड़गांव निवासी के संबंध में आरटीओ आफिस से पता किया तो ज्ञात हुआ कि पिकअप लोजिस्टिक मनेसर द्वारा खरीदी गई थी, जिसे रामपुर के फैजल को बेच दी गई थी। जिसे सद्दाम रामपुर जिले के फर्जी कागजात पर रजिस्ट्रेशन करा कर गो तस्करी कर रहा था। जिसका असली पता गांव ताखा पश्चिम शाहगंज जिला जौनपुर के रूप में है।

    पुलिस जब उसके घर दबिश दी तो वह फरार हो गया। मंगलवार को गोपालगढ़ तिराहे से उसको पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि, वह यहां किसी परिचित से मिलने आया था।

    खबरें और भी