कुशीनगर के 15 विद्यालय बनेंगे मॉडल स्कूल, मिलेंगी स्मार्ट क्लास जैसी हाईटेक सुविधाएं
कुशीनगर में पीएम श्री योजना के तहत 15 परिषदीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। इन विद्यालयों पर प्रति स्कूल एक से डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर आधुनिक ...और पढ़ें
-1779971389692_m.webp)
एआई जेनेरेटेड तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। पीएम श्री योजना से जिले के 15 परिषदीय विद्यालयों की तस्वीर बदली जाएगी। बेहतर मूलभूत सुविधाओं के लिए इन विद्यालयों पर एक से डेढ़ करोड़ प्रति विद्यालय खर्च किए जाएंगे।
इन्हें मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें हर ब्लॉक का एक विद्यालय शामिल है। विद्यालयों का चयन प्राप्तांक के आधार पर निदेशालय स्तर से किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी विकास खंडों से पांच-पांच स्कूलों की सूची तैयार कर निदेशालय को भेजी थी।
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बनाई गई 75 स्कूलों की सूची निदेशालय को भेजी गई थी। जिसमें 15 स्कूलों का चयन किया गया है। चयनित स्कूलों को उच्चीकृत किया जाएगा
स्कूलों में होंगी कई आधुनिक सुविधाएं
इन विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सौर उर्जा, ठोस एवं द्रव्य अपशिष्ट, जैविक खेती, प्लास्टिक मुक्त आदि अवधारणाओं को विकसित किया जाएगा। विद्यालयों में बाल वाटिका, भाषा प्रयोगशाला, आधुनिक स्मार्ट क्लास के साथ ही कंप्यूटर लैब की स्थापना भी की जाएगी।
मिड-डे-मिल डायनिंग रूम, ओपन जिम, किचन गार्डेन, बाल वाटिका, आरओ वाटर, भाषा प्रयोगशाला, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला तथा आधुनिक स्मार्ट क्लास होंगे। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने बताया कि पीएमश्री योजना के तहत विद्यालयों की सूची मांगी गई थी।
निदेशालय स्तर से चयनित विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ व इससे अधिक का बजट प्रस्तावित है। ताकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों को बेहतर माहौल में शिक्षा दी जा सके।