कुशीनगर एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानें शुरू करने और विकास पर जोर, अधिकारियों संग हुई बैठक
कुशीनगर एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में नियमित उड़ानें शुरू करने और एयरपोर्ट के विकास पर जोर दिया गया। सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक पीएन पाठक ने ...और पढ़ें

इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुशीनगर। जागरण
HighLights
नियमित उड़ानें शुरू करने और एयरपोर्ट विकास पर चर्चा।
सांसद दूबे ने ILS कार्य में देरी पर जताई नाराजगी।
एयरपोर्ट को भविष्य में कार्गो हब बनाने का सुझाव।
संवाद सूत्र, बुद्धनगरी, (कुशीनगर)। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण) इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुशीनगर की सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को कुशीनगर स्थित होटल द रायल रेजीडेंसी में हुई। इसमें एयरपोर्ट के विकास, नियमित उड़ान संचालन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष सांसद विजय कुमार दूबे और उपाध्यक्ष विधायक पीएन पाठक ने अधिकारियों से एयरपोर्ट पर उड़ान को लेकर प्रभावी प्रयास करने का निर्देश दिया।
सांसद दूबे ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट का 2021 में उद्घाटन हुआ, लेकिन अभी तक नियमित उड़ानें शुरू नहीं हो सकीं हैं। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन स्थली है। यहां से देश-विदेश के यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित उड़ान जरूरी है।
उन्होंने आइएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) का कार्य लंबित रहने पर नाराजगी जताते हुए एयरपोर्ट डायरेक्टर प्राणेश राय को इसे शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि आइएलएस निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर लिया गया है। विधायक पाठक ने कहा कि एयरपोर्ट के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। कहा कि एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से नियमित फीडबैक मिलना चाहिए, ताकि समस्याओं का समाधान समय से कराया जा सके।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि एयरपोर्ट पर पुलिस चौकी की मांग स्वीकृत हो गई है। बैठक में एयरपोर्ट को भविष्य में कार्गो हब के रूप में विकसित करने, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू कराने और एयरलाइंस कंपनियों से समन्वय बनाने पर जोर दिया गया। पुरानी बिल्डिंग का उपयोग कार्गो संचालन के लिए किए जाने का सुझाव भी दिया गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में 200 करोड़ से बनेगी दो हाईटेक टाउनशिप, DPR तैयार
इससे कुशीनगर सहित पूर्वांचल, बिहार और नेपाल के किसानों को अपना उत्पाद बड़े बाजारों में भेजकर अच्छा लाभ मिल सकेगा। एसपी केशव कुमार, एसडीएम डा. संतराज सिंह बघेल, सीओ संजीव कुमार, जयप्रकाश यूनानी, पीयूष कुमार चौधरी, नरेंद्र कुमार, रजनीकांत, पर्यटन सूचना अधिकारी डा. प्राण रंजन, अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला, अनिल कुमार, निशि गंधा, सलाहकार समिति के सदस्य अजय गोविंद राव शिशु, ओमप्रकाश जायसवाल, अमिय गुप्ता, शशांक उपाध्याय, गौरव और सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।