Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:33 PM (IST)

    कुशीनगर के सेवरही में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 21 वर्षीय दिलशाद आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस् ...और पढ़ें

    घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल पडरौना किया गया रेफर। जागरण

     घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल पडरौना किया गया रेफर। जागरण

    HighLights

    1. सेवरही में बाइक सवार दिलशाद आलम गंभीर घायल।

    2. तेज रफ्तार ट्रक ने बनरहां रेगुलेटर के पास मारी टक्कर।

    3. प्राथमिक उपचार के बाद पडरौना जिला अस्पताल रेफर।

    जागरण संवाददाता, सेवरही, (कुशीनगर)। क्षेत्र के बनरहां रेगुलेटर के पास गुरुवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 21 वर्षीय दिलशाद आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवरही पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया।

    ‎पटहेरवा थाना क्षेत्र के सुकसेनवा गांव निवासी दिलशाद आलम बाइक से सेवरही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पडरौना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल घायल को सीएचसी सेवरही पहुंचाया।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में कोटेदारों की हड़ताल खत्म, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर बंटा राशन

    चिकित्सक डा. अरविंद यादव ने बताया कि घायल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें पाई गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल पडरौना रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओ मनोज वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, पता कराया जा रहा है।