Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में घरेलू विवाद का खौफनाक अंत, बहू ने सास को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

    Updated: Fri, 29 May 2026 08:24 PM (IST)

    कुशीनगर में घरेलू विवाद के चलते एक पतोहू ने अपनी सास को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, कुशीनगर। घरेलू विवाद में पतोहू ने डंडे से पीटकर सास की हत्या कर दी। बीच बचाव करने गए ससुर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हमले में पति भी घायल हुए हैं। घटना कप्तानगंज थाना के खभराभार गांव के करनहा टोला में गुरुवार की रात लगभग 12 बजे हुई।

    बताया जा रहा है कि, बिनोद साहनी का छोटा पुत्र संदीप महाराजगंज स्थित परतावल ससुराल गया था। रात होने के बाद भी जब घर नहीं लौटा तो उन्होंने अपने बड़े पुत्र सुनील से कहा कि फोन करके पूछो कब तक आएगा। इस पर उनकी पत्नी इंद्रावती ने आपत्ति जताई।

    सास पर डंडे से किया हमला

    इसको लेकर कहासुनी शुरू हो गई। स्थिति मारपीट तक जा पहुंची। इंद्रावती ने अपने पुत्र सुनील व पुत्री सलोनी के साथ मिलकर पति पर डंडा से हमला कर दिया। बिनोद लहूलुहान होकर गिर पड़े। चीख पुकार सुनकर बगल के कमरे में सो रही सास अदालती देवी व ससुर मेवा साहनी छुड़ाने पहुंचीं तो पतोहू ने उन पर भी हमला बोल दिया।

    सास को डंडे से पीटकर मार डाला तो ससुर को भी मरणासन्न कर दिया। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराई, जहां डॉक्टरों ने अदालती को मृत घोषित कर दिया, मेवा की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    थानाध्यक्ष कप्तानगंज दीपक सिंह ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। तहरीर नहीं मिली है। मामला हत्या का नहीं है, आपसी मारपीट में घायल होने से मृत्यु हुई है।

    यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में चंगाई सभा के बहाने मतांतरण : आरोपित दंपती गिरफ्तार, प्रलोभन देकर व दबाव बनाकर ग्रामीणों का करते थे ब्रेनवाश

    खबरें और भी