Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में फार्मर रजिस्ट्री कैंप, आधार लिंक कर पाएं सरकारी योजनाओं का लाभ

    Updated: Fri, 01 May 2026 02:57 PM (IST)

    कुशीनगर के देवतहां गांव में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया, जहाँ किसानों ने खतौनी को आधार से लिंक कराया और फार्मर आईडी बनवाई। नायब तहसीलदार न ...और पढ़ें

    कैंप में खतौनी को आधार से लिंक और फार्मर आइडी बनवाते किसान। जागरण

     कैंप में खतौनी को आधार से लिंक और फार्मर आइडी बनवाते किसान। जागरण

    HighLights

    1. देवतहां गांव में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन।

    2. किसानों ने खतौनी को आधार से लिंक कराया।

    3. फार्मर आईडी से मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधा।

    संवाद सूत्र, नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर। ब्लाक के देवतहां गांव में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार के नेतृत्व में लगाए गए कैंप में बड़ी संख्या में किसानों ने खतौनी को आधार से लिंक कराने और फार्मर आइडी बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराई। नायब तहसीलदार ने कहा कि फार्मर आइडी बनने के बाद ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, उर्वरक-बीज और कृषि यंत्रों पर अनुदान आदि का लाभ फार्मर आइडी के आधार पर ही मिल सकेगा। इसलिए सभी किसान आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र करा लें।

    प्रधान प्रतिनिधि विजय प्रताप ने कहा कि सरकार किसानों को डिजिटल व्यवस्था से जोड़कर पारदर्शिता बढ़ाना चाहती है। फार्मर रजिस्ट्री होने पर योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में सपा नेता ब्रह्माशंकर त्रिपाठी हाउस अरेस्ट, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    कृषि विभाग की ओर से की जा रही पहल में लेखपाल, पंचायत सहायक और कोटेदार सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। लेखपाल संजीव पाठक, प्रदीप कुमार, पंचायत सहायक शैलेश पासवान समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।