Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

    Updated: Sat, 09 May 2026 01:11 PM (IST)

    कुशीनगर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 किलोग्राम से अधिक गांजा बर ...और पढ़ें

    गांजा तस्कर के साथ पुलिस टीम। जागरण

    गांजा तस्कर के साथ पुलिस टीम। जागरण

    HighLights

    1. अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    2. तीन तस्कर गिरफ्तार, 15.32 किलोग्राम गांजा बरामद।

    3. ओडिशा से लाकर कुशीनगर में होनी थी आपूर्ति।

    जागरण संवाददाता, पडरौना। पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 15 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ। मामला दर्ज कर पुलिस तस्करों को कोर्ट ले गई, वहां से जेल भेज दिया गया।

    प्रभारी निरीक्षक थाना पडरौना कोतवाली ओमप्रकाश तिवारी थाने की पुलिस व स्वाट टीम के साथ शुक्रवार को गश्त पर थे। इस बीच सूचना मिली तस्कर गांजे की खेप लेकर बिहार से नगर की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने यूपी-बिहार सीमा पर सघन जांच पड़ताल शुरू कर दी।

    इस बीच पैदल आए तीन युवकों को रोक टीम ने तलाशी ली तो उनके बैग से प्लास्टिक में छिपा कर रखा गया गांजा मिला। छानबीन में गांजे की मात्रा 15.32 किग्रा पाई गई। पूछताछ में तस्करों की पहचान बिकाउ भारती निवासी कटाई भरपुरवा व्यापारी टोला थाना जटहाबाजार, हिमांशु कुमार निवासी मुजाहिदा खास थाना कोतवाली पडरौना व अखिलेश साहनी निवासी भिलोरवा टोला सौरहा थाना पिपरासी जिला पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में हुई।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर पुलिस ने IGRS में लगातार सातवीं बार प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान, अधिकारी-कर्मचारियों की हुई सराहना

    तस्करों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर कुशीनगर व आसपास के जनपदों में इसकी आपूर्ति करते हैं। इसके बदले उन्हें अच्छी कीमत मिलती है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। टीम में दारोगा सचिन दिवाकर, स्वाट प्रभारी स्वतंत्र सिंह, अच्छेलाल आदि शामिल रहे।

    खबरें और भी