Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर पुलिस ने IGRS में लगातार सातवीं बार प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान, अधिकारी-कर्मचारियों की हुई सराहना

    Updated: Sat, 09 May 2026 12:40 PM (IST)

    कुशीनगर पुलिस ने लगातार सातवीं बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. कुशीनगर पुलिस को आईजीआरएस में पहला स्थान मिला।

    2. शिकायतों का समय पर, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।

    3. यह उपलब्धि लगातार सातवीं बार हासिल हुई है।

    जागरण संवाददाता,पडरौना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) आइजीआरएस में कुशीनगर पुलिस को अप्रैल 2026 में भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण समय से मानक व गुणवत्ता पूर्ण कराने में यह उपलब्धि जिले को मिली है। इस उपलब्धि पर कुशीनगर पुलिस परिवार गौरवान्वित है। जनपद पुलिस को लगातार सातवीं बार यह उपलब्धि मिली है।

    एसपी केशव कुमार के निर्देश पर आइजीआरएस में अप्रैल में प्राप्त शिकायतों का पुलिसकर्मियों ने तत्परता से निस्तारण किया। शिकायतों का समय पर और त्वरित निस्तारण होने पर प्रदेश सरकार द्वारा की जानी वाली रैंकिंग में कुशीनगर जिले को 135 में 135 अंक मिले हैं। इसके साथ ही सभी 21 थानों को भी शत-प्रतिशत अंक मिला है।

    एसपी ने मातहत अधिकारी-कर्मचारियों को इसके लिए बधाई दी है। कहा है कि सभी के सहयोग व उनके कार्य कुशलता के परिणामस्वरूप शासन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जनपद को लगातार सातवीं बार प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में पंचायतों ने विकास योजना से झाड़ा 'पल्ला', गांवों की रफ्तार पर ब्रेक

    सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर जनता की समस्याओं का निस्तारण समय पर किया जा रहा है, जिससे यह उपलब्धि मिली है। सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आने वाली आनलाइन शिकायतों का निस्तारण आगे भी सभी पुलिसकर्मी इसी प्रकार गंभीरता के साथ मानकों एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करें, ताकि जनपद को फिर प्रथम स्थान मिले।


    खबरें और भी

    -पुलिस से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण समय से मानक व गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया गया। सामूहिक प्रयास से सातवीं बार जनपद पुलिस को यह उपलब्धि हासिल हुई है। आगे भी यह क्रम बना रहे इसके लिए पुलिसकर्मियों को दायित्वों के प्रति सतर्क व निष्ठावान रहने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य स्तर पर होने वाले मूल्यांन में कुशीनगर को कुल 135 में 135 नंबर प्राप्त हुए हैं।

    -

    -केशव कुमार, एसपी