Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में प्रेमिका के जिद आगे झुका प्रेमी, स्वजन के रजामंदी पर हुआ निकाह

    Updated: Fri, 15 May 2026 02:03 PM (IST)

    कुशीनगर में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रेमी-प्रेमिका के स्वजन निकाह पर राजी हुए। तमकुहीराज में मौलवी ने ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. पुलिस हस्तक्षेप के बाद प्रेमी-प्रेमिका का निकाह।

    2. दो साल से शादी का झांसा देकर शोषण।

    3. तमकुहीराज मदरसे में मौलवी ने निकाह कराया।

    संवाद सूत्र, पटहेरवा, कुशीनगर। शादी का झांसा देकर दो वर्ष से शारीरिक शोषण कर इन्कार करने के मामले का पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रेमी-प्रेमिका के स्वजन निकाह करने पर राजी हो गए और तमकुहीराज स्थित मदरसे में मौलवी ने गुरुवार को दोनों का निकाह कराया।

    इस मामले में पटहेरवा के एक गांव की 21 वर्षीय युवती ने बीते मंगलवार को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसके घर रहने वाले रिश्तेदार अकेला देखकर जबरिया शारीरिक संबंध बनाया, फिर शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्ष से शारीरिक शोषण करता रहा।

    बीते 17 फरवरी को उसे घर से भगा कर लखनऊ माता-पिता के कमरे पर ले गया, जहां उन लोगों ने भी निकाह करने की बात स्वीकार करते हुए उन्हें दिल्ली घूमने के लिए भेज दिया। फिर मई में निकाह कराने की बात कह कर उसे यहां भेज दिया।

    यह भी पढ़ें- आतंकियों ने की थी RSS के दफ्तर की रेकी, गिरफ्तार टेररिस्टों ने उगले बाराबंकी और कुशीनगर के कई युवकों के नाम

    तहरीर में गांव के प्रधान व प्रेमी के माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और सुनने के बाद कार्रवाई की बात कही। इस पर दोनों पक्ष निकाह के लिए राजी हो गए।

    थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार व पड़ोसी भी है। उन्हें एक दिन का समय दिया गया था। गुरुवार को तमकुहीराज में प्रेमी-प्रेमिका ने रजामंदी से निकाह कर ली है।

    खबरें और भी