Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में चली तबादला एक्सप्रेस: 12 थानों के बदले थानेदार, दीपक को कोतवाली हाटा का प्रभार

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 02:08 PM (IST)

    एसपी केशव कुमार ने कुशीनगर में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए 12 थानों के थानेदारों का तबादला किया। चौराखास के दिनेश साहनी को हटाकर कसया के इत्यानंद ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. एसपी केशव कुमार ने 12 थानों के थानेदार बदले।

    2. दिनेश साहनी को चौराखास से हटाकर नेबुआ नौरंगिया भेजा।

    3. दीपक कुमार सिंह को हाटा कोतवाली का प्रभार मिला।

    जागरण संवाददाता, पडरौना, (कुशीनगर)।  कानून व्यस्था को लेकर एसपी केशव कुमार ने एक साथ 12 थानों के थानेदार बदलेए। थाना कसया में तैनात दारोगा इत्यानंद पांडेय को कसया व थानाध्यक्ष कप्तानगंज दीपक कुमार सिंह को कोतवली हाटा की जिम्मेदारी दी गई। वहीं तय मानक पर खरा न उतरने पर थानाध्यक्ष चौराखास दिनेश साहनी को चार्ज से हटाकर एसएसआइ नेबुआ नौरंगिया बनाया गया है।

    सोमवार देर रात किए गए बदलाव में प्रभारी निरीक्षक एएचटी विद्याधर कुशवाहा को प्रभारी वीआईपी सेल तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना जितेंद्र टंडन को प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन मिशन शक्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    इसी तरह प्रभारी निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया चंद्रभूषण प्रजापति को प्रभारी निरीक्षक एएचटी, प्रभारी निरीक्षक हाटा संजय दुबे को प्रभारी निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया, प्रभारी निरीक्षक सेवरही विनय सिंह को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सुमन सिंह को पुलिस लाइन गैर जनपद स्थानांतरण, निरीक्षक संतोष कुमार को पुलिस लाइन से साइबर थाना, अपराध निरीक्षक सेवरही अरविंद कुमार को साइबर थाना, अपराध निरीक्षक हाटा हरेराम यादव को प्रभारी जन सूचना सेल, थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेंद्र राय को थानाध्यक्ष कप्तानगंज, थानाध्यक्ष विशुनपुरा विनय मिश्र को थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार, थानाध्यक्ष बरवापट्टी दिनेश कुमार को थानाध्यक्ष चौराखास, थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार प्रविंद्र राय को थानाध्यक्ष पटहेरवा, जनसूचना सेल के मनोज वर्मा को थानाध्यक्ष सेवरही, चौकी प्रभारी बोदरवार शनि जावला को थानाध्यक्ष विशुनपुरा, पीआरओ उपेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष बरवापट्टी, थाना पडरौना में तैनात चंदा यादव को थानाध्यक्ष महिला थाना, एसएसआइ कसया राजेश यादव को एसएसआइ थाना पडरौना, कसया में तैनात अश्विनी सिंह को एसएसआइ कुबेरस्थान व जयप्रकाश यादव को एसएसआइ सेवरही, थाना बरवापट्टी में तैनात ब्रह्म उपाध्याय को थाना नेबुआ नौरंगिया व संजय कुमार सिंह को थाना सेवरही तथा महिला थाने में तैनात एसएसआइ मंजू त्रिपाठी को थाना रवींद्रनगर धूस में तैनाती दी गई है।

    एसपी ने बताया कि तबादले कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए किया गया है।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी में मिले प्रेमी युगल, न्यायालय ने दी अनुमति; मंदिर में रचाई शादी