Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में बिजली फीडर बदलने पर ग्रामीणों का हंगामा, दो लाइनमैन को बनाया बंधक

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:31 PM (IST)

    कुशीनगर के चिरगोड़ा गांव में फीडर बदलने गए दो लाइनमैनों को ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका पर बंधक बना लिया। उच्चाधिकारियों के आश्वासन ...और पढ़ें

    चिरगोड़ गांव में लाइनमैन को बंधक बनाकर बात करते ग्रामीण। जागरण

    चिरगोड़ गांव में लाइनमैन को बंधक बनाकर बात करते ग्रामीण। जागरण

    HighLights

    1. लाइनमैनों को ग्रामीणों ने फीडर बदलने पर बंधक बनाया।

    2. ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति बाधित होने का डर सता रहा था।

    3. उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर लाइनमैनों को मुक्त किया गया।

    संवाद सूत्र, गोबरही, (कुशीनगर)। फीडर बदलने गए दो लाइनमैनों को आक्रोशित ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। उनका कहना था कि, विभाग की इस कार्रवाई से गांव में बिजली आपूर्ति में समस्या खड़ी होगी तो वहीं विभाग का कहना था कि, लोड कम करने को लेकर ऐसा किया जा रहा है, ताकि लो वोल्टेज की समस्या दूर हो सके।

    दो घंटे बाद ग्रामीणों ने लाइनमैनों को तब छोड़ा जब उच्चाधिकारियों से ग्राम प्रधान की दूरभाष पर हुई बात में सहमति के बाद ही फीडर बदलने की बात कही गई है। इसको लेकर शनिवार को कसया के गांव चिरगोड़ा में सुबह 11 बजे से एक बजे तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा है।

    कसया बिजली उपकेंद्र से जुड़े भुजौली फीडर के चिरगोडा समेत करीब आधा दर्जन गांवों को शामपुर हतवा फीडर से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने पहुंचे विभाग के संविदा लाइनमैन राजेश कुमार व गौतम को आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़ कर बंधक बना लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर विभाग के उच्चाधिकारियों ने दूरभाष पर ग्राम प्रधान के जरिये ग्रामीणों से वार्ता की, जिसके बाद बंधक बने लाइनमैन किसी तरह मुक्त हो सके।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

    बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों के आक्रोश को देख फीडर भी नहीं बदला गया। ग्राम प्रधान राधेश्याम ने अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को समझाया और मामला शांत हुआ। एक्सईएन आकाश सचान ने बताया कि, ग्रामीणों से वार्ता के बाद उनकी सहमति लेकर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रमोद तिवारी, अजय तिवारी, शोभा यादव, अंजनी कुमार, कमलेश कुमार, पिंटू, मनोज कुमार, सोनू सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

     

    खबरें और भी