विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में बीच सड़क धूं-धूं कर जला गेहूं से भरा ट्रक, केबिन बनी आग का गोला

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:37 AM (IST)

कुशीनगर के रामकोला में पडरौना-कप्तानगंज मार्ग पर एक सरकारी गेहूं लदे ट्रक के केबिन में आग लग गई, जिससे लगभग ...और पढ़ें

ट्रक में लगी आग। जागरण

ट्रक में लगी आग। जागरण

HighLights

  1. कुशीनगर में सरकारी गेहूं लदे ट्रक के केबिन में आग

  2. ग्रामीणों की मदद से अधिकांश 10 क्विंटल गेहूं बचाया गया

  3. पुलिस और फायर सर्विस ने आग पर पाया काबू

संवाद सूत्र, रामकोला, (कुशीनगर)। पडरौना-कप्तानगंज मार्ग पर मेहंदीगंज के समीप मंगलवार शाम लगभग पांच बजे सरकारी गेहूं लदा ट्रक खड़ा था। अचानक केबिन में आग लग गई। आसपास रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में लदे गेहूं के बोरों को उतारना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की कोशिश से अधिकांश अनाज बचा लिया गया। लगभग 10 क्विंटल गेहूं जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा कि पंजाब मार्क बोरों में गेहूं लदा ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था। अचानक केबिन में आग लग गई। आसपास रहे लोग धूल-मिट्टी फेकते हुए आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आसपास पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानी होने लगी। उसके बाद लोग ट्रक से बोरों को उतारना शुरू कर दिए। आग की लपटों के बीच ट्रक को खाली कर अधिकांश खाद्यान्न सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी मिलने पर रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और सूचना देकर फायर सर्विस की गाड़ी मंगाई। कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ट्रक में लदा सरकारी गेहूं कप्तानगंज की तरफ जा रहा था।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में नशे में धुत बस चालक ने 20 को रौंदा, महिला की मौत; 19 घायल

दारोगा रणजीत तिवारी ने बताया कि अधिकांश गेहूं सुरक्षित है। चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था। सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि जांच के लिए पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र सिन्हा को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में प्री-प्राइमरी के बच्चों को भी मिलेंगे यूनिफॉर्म के 1200 रुपये, डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी राशि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।