Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में छह दिनों से गायब युवक का पोखरे में मिला शव, गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी थी पुलिस

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 01:37 PM (IST)

    कुशीनगर के अहिरौली बाजार में छह दिनों से लापता 25 वर्षीय रामअशीष यादव का शव मुंडेरा गांव के एक पोखरे में मिला है। 19 जनवरी से गायब रामअशीष की गुमशुदगी ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. छह दिनों से लापता युवक का शव पोखरे में मिला।

    2. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी।

    3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

    संवाद सूत्र,अहिरौली बाजार। गायब युवक का शव पोखरे में मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। युवक छह दिनों से गायब था। सेंदुआर के 25 वर्ष के रामअशीष यादव बीते 19 जनवरी को गांव के चौराहे पर गए लेकिन वापस नहीं आए।

    परेशान स्वजन संभावित जगहों पर उनकी तलाश किए पर पता नहीे चला। अगले दिन थाने पहुंच स्वजन युवक के गायब होने की सूचना दिए। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई।

    इस बीच शनिवार सुबह मुंडेरा गांव में स्थित विष्णु मंदिर के समीप पोखरे में सुबह लोग शव देख सन्न रह गए। शव होने की खबर पूरे गांव में फैल गई। पोखरे किनारे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। चौकीदार ने इसकी सूचना थाने में दी। कुछ ही समय में पुलिस आ गई।

    यह भी पढ़ें- लाइन हाजिर दस पुलिसकर्मियों को हाईकोर्ट से राहत, गो-तस्करों से सांठगांठ का लगा था आरोप

    लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान सेंदुआर के रामअशीष के रूप में हुई।प्रारंभिक जांच-पड़ताल में शव पर किसी तरह का कोई चोट नहीं मिला।

    इधर मौके पर पहुंचे स्वजन शव देख फफक पड़े। पूछताछ कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। थानाध्यक्ष प्रविंद्र राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।