Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर की बेटी प्रीति सिंह नायब तहसीलदार बनकर गांव लौटीं, भव्य स्वागत

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 08:56 AM (GMT+05:30)

    यूपीपीसीएस में नायब तहसीलदार चयनित प्रीति सिंह अपने पैतृक गांव भलुही, कप्तानगंज (कुशीनगर) लौटीं। ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। ...और पढ़ें

    नायब तहसीलदार चयनित प्रीति सिंह। जागरण

    नायब तहसीलदार चयनित प्रीति सिंह। जागरण

    संवाद सूत्र, बोदरवार, (कुशीनगर)। यूपीपीसीएस में चयनित नायब तहसीलदार बनीं प्रीति सिंह के गांव पहुंचने पर गाजे बाजे के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया तो वह भी अभिभूत हो उठीं। ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया ने ग्रामीणों संग अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर उनको सम्मानित किया।

    कप्तानगंज विकास खंड के गांव भलुही निवासी प्रदीप सिंह की पुत्री प्रीति नायब तहसीलदार बनने के बाद पहली बार गांव पहुंची थीं। वह लखनऊ में रहकर तैयारी कर रही थीं। बुधवार की दोपहर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। मिठाई खिला कर खुशी साझा की।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में 20 हजार का इनामी पशु तस्कर सद्दाम गिरफ्तार, छह साल से था फरार

    घनश्याम गोरखपुरी, राकेश मद्धेशिया, दुर्गेश कन्नौजिया, राजेश साहनी, शिवम सिंह, विनय गौतम, देवमुनि यादव आदि ग्रामीणों ने इसे गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। ग्रामीणों के मिले स्नेह पर प्रीति ने कहा कि, आज इनके द्वारा मिला सम्मान व उनकी खुशी ने मेरी सफलता की खुशी दोगुनी कर दी है।