रामकोला विधानसभा के विधायक विनय प्रकाश गोंड का रिपोर्ट कार्ड, विकास की राह पर चीनी मिल; गन्ना बकाया बनी चुनौती
विधायक के प्रयासों से रामकोला विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है, जिससे विकास को गति मिली है। हालांकि, जर्जर सड़कें ...और पढ़ें

-विनय प्रकाश गोंड, विधायक
HighLights
सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं में विधायक के प्रयास से सुधार।
मथौली को नगर पंचायत का दर्जा, रामकोला का विस्तार।
बंद चीनी मिल, गन्ना बकाया, अधूरे बाईपास प्रमुख चुनौतियां।
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र रामकोला में सड़क, बिजली को लेकर विधायक के प्रयास से तस्वीर पहले से बेहतर दिखती है, लेकिन कुछ जन उम्मीदें समस्याओं के रूप में अब भी खड़ी हैं, जो इस तस्वीर को धुंधली करती हैं। जर्जर कप्तानगंज-झांगा मार्ग, कप्तानगंज में ओवरब्रिज, बिजली समस्या के राह के अधूरे समाधान, मेहड़ा मौन नाले पर पुल, मवन नाले की सफाई ने लोगों को राहत भी दी है।
विधायक के खाते में मथौली को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने और रामकोला नगर पंचायत का विस्तार कराने की सबसे बड़ी उपलब्धि दर्ज है, जिसने विकास को रफ्तार देने का भी कार्य किया है।
कप्तानगंज तहसील में रजिस्ट्री भवन, चार सूट का कप्तानगंज में सर्किट हाउस, कारीतीन और मांडेयराय में बिजली घर, कप्तानगंज में फ्लाइओवर, कप्तानगंज रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण, कप्तानगंज बिजली घर में पांच एमवीए से दस एमवीए का ट्रांसफार्मर, कुसमहा नाले पर पुल, बरडीहा में राजकीय महाविद्यालय, चेड़ा माता मंदिर, गंभीरपुर, कुसमहा राम जानकी मंदिर का जीर्णोद्धार जैसे कार्यों ने विधानसभा क्षेत्र में विकास की झलक दिखाई है तो बंद चीनी कप्तानगंज चीनी मिल और बकाए गन्ना मूल्य के पीछे किसानों की अधूरी मांग अभी भी खड़ी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 100 बेड का भवन की स्थापना, कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पैथोलाजी जांच सिस्टम का विस्तार स्वास्थ्य सेवा की आधारभूत संरचना को मजबूत कर आम लोगों के राहत देता दिखता है तो अब भी गंभीर रोग के उपचार के लिए लोगों की मेडिकल कालेज अस्पताल की राह पकड़ने की मजबूरी बनी हुई है। 70 से अधिक संपर्क सड़कों के निर्माण ने गांव से लेकर कस्बे तक आवागमन की सुविधा को कुछ विस्तार अवश्य दिया है, लेकिन 400 से अधिक गांव अब भी संपर्क मार्ग की बाट देख रहे हैं।
धर्मशाला, विद्यालयों में कक्ष व सभागार, ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिया, नाली, इंटरलाकिंग व आरसीसी सड़कों का निर्माण आदि कार्य भी सुकून देते हैं, लेकिन मवन नाले से फसलों की होने वाली बर्बादी का बड़ा दर्द अभी भी मुंह बाए खड़ा है, जिसके निदान का वादा चुनाव के समय हुआ था।
खबरें और भी
विधानसभा क्षेत्र को विकास की इस राह पर केंद्र व प्रदेश सरकार की आवास, शौचालय, सड़क, निश्शुल्क बिजली कनेक्शन आदि योजनाओं का भी पूरा साथ मिला है, जिसने विकास संग आमजन को राहत देने का बड़ा कार्य किया है। लेकिन, रामकोला से मथौली बाईपास, कप्तानगंज पिपराईच मार्ग पर बोदरवार बाइपास, लक्ष्मीगंज व बोदरवार को नगर पंचायत नहीं बनवा पाने का बड़ा मलाल अब भी सवाल है।
- कुल मतदाता 332942
- पुरूष 180449
- महिला 152493
विधायक ने सदैव किसान हित को ध्यान में रखकर काम किया ह। वह किसान परिवार से हैं, उनका दर्द समझते हैं। किसानों के हित के लिए उन्होंने काम किया। मवन नाल की सफाई से किसानों को राहत मिली। समय-समय पर गन्ना मूल्य भुगतान, खाद बीज को लेकर पहल करते रहे। -विजय श्रीवास्तव, शिक्षक
चिकित्सा के क्षेत्र में विकास को लेकर विधायक ने काफी प्रयास किया है। इसके साथ ही समय-समय पर रोगियों के लिए उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार कराया है। अस्पताल भवन, रोगों के जांच के लिए लैब लिए सकारात्मक पहल की, जिसका लाभ आज सभी को मित रहा है। - डा. एसएन कुशवाहा, चिकित्सक
यह भी पढ़ें- तमकुहीराज विधानसभा में बिजली से बदली तस्वीर, पेयजल और बाढ़ की समस्या बरकरार
विधायक ने रजिस्ट्री भवन, पुल, अस्पताल स्कूल बिजली घर आदि मूलभूत क्षेत्रों में कार्य करा कर आमजन को राहत देने का कार्य किया है। इससे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के मुद्दे को लेकर समय-समय पर आवाज ही नहीं उठाई, हल भी निकाला है। -अमरनाथ शुक्ल, अधिवक्ता
मूलभूत ढांचे के विकास व मजबूती से पूरे क्षेत्र को बड़ा लाभ मिला है। सड़क, बिजली स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर विधायक ने पूरा फोकस किया है। वह जमीन पर दिख भी रहा है। सुविधाएं बेहतर होने से राहत मिली है। आवागमन, कारोबार को और बेहतर आयाम मिला है। -सुभाष वर्मा, व्यवसायी
विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याण को लेकर कार्य किया गया है। हर ग्रामीण तक सुविधाओं की पहुंच और क्षेत्रवासियों के खुशहाल जीवन को लेकर कार्य किया गया है। हमने क्षेत्र की मुख्य सड़कों के सुधार, कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और स्थानीय व्यापार को नई गति देने की दिशा में ठोस प्रयास किए हैं। हमारा मुख्य ध्यान ग्रामीण स्तर पर महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और स्वयं सहायता समूहों को मजबूती देने पर है, ताकि हर परिवार आत्मनिर्भर बन सके। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर पैदा करना का भी कार्य सरकार के सहयोग से हुआ है। जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी प्राथमिकता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। मवन नाले की सफाई करा फसलों को जलमग्न होने से बचाने का भी किया है। नई नगर पंचायत बनवाकर विकास काे गति दिया गया है।
-विनय प्रकाश गोंड, विधायक
रामकोला विधानसभा क्षेत्र में विधायक के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में किसान, नौजवान, व्यापारी किसी वर्ग के लिए कोई कार्य ही नहीं हुआ है। जो विकास कार्य सपा में कराए गए थे, वहीं आज भी लोगों के लिए राहत के रूप में हैं। बंद कप्तानगंज चीनी मिल चालू कराने का झूठा वादा कर किसानों के साथ सबसे बड़ा छल करने का कार्य किया गया है। सपा के आंदोलन के दबाव में किसी तरह किसानों के बकाए का भुगतान तो हुआ लेकिन माननीय विधायक सरकार में होते हुए भी मिल नहीं चलवा सके। विकास के सभी मोर्चे पर असफल रहे हैं।
-रामअवध यादव, सपा जिलाध्यक्ष