Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में दूसरे तेंदुए की दस्तक, खेसिया गांव में दहशत का माहौल

    Updated: Fri, 15 May 2026 02:09 PM (IST)

    कुशीनगर के खेसिया गांव में एक सप्ताह के भीतर दूसरे तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग की और ल ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. कुशीनगर के खेसिया गांव में दिखा दूसरा तेंदुआ।

    2. एक सप्ताह पहले पकड़ा गया था पहला तेंदुआ।

    3. वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा।

    संवाद सूत्र, मंसाछापर, (कुशीनगर)। एक सप्ताह पहले तेंदुआ के हमले का डर उसके पकड़े जाने के बाद भी अभी लोगों के मन से पूरी तरह निकल भी नहीं पाया था कि जटहां बाजार थाने के खेसिया गांव के लेड़हां टोला में दूसरा तेंदुआ के दस्तक से दहशत फैल गई।

    बुधवार की रात लगभग 10 बजे आबादी के समीप केले के खेत में तेंदुआ चहलकदमी करता नजर आया। कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया है। आबादी के समीप तेंदुआ की मौजूदगी से भय का माहौल है। खेत में जहां भेड़ों के झुंड रुका था, तेंदुआ वहां तक पहुंच गया था, लेकिन भेड़ पालकों की ओर से शोर मचाने पर वह दूसरी तरफ भाग गया।

    एक सप्ताह पहले माघी कोठिलवा गांव में तेंदुआ ने हमला कर दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल कर दिया था। दूसरे दिन पुलिस व वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया था। अब लेड़हां टोला में दूसरे तेंदुआ की चहलकदमी से लोगों की नींद उड़ गई है।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में प्रेमिका के जिद आगे झुका प्रेमी, स्वजन के रजामंदी पर हुआ निकाह

    सूचना दिए जाने पर पडरौना रेंजर अशोक यादव, डिप्टी रेंजर अमित कुमार तिवारी, वनरक्षक संदीप पटेल व चंद्रप्रकाश सिंह की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ आधी रात तक आसपास के खेतों व बगानों में कांबिंग की गई, लेकिन सुराग नहीं मिल सका।

    खबरें और भी

    रेंजर ने ग्रामीणों से सतर्क रहने का आग्रह किया। हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति रात में अकेले घर से बाहर न निकले। तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना दें। विभाग की टीम नजर रख रही है।