लखीमपुर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया ससुराल वालों पर आरोप
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में 19 वर्षीय विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, जिसकी शादी छह महीने पहले हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप ...और पढ़ें
-1785558190662_m.webp)
HighLights
मैगलगंज में 19 वर्षीय विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला।
मृतका की शादी छह महीने पहले हुई थी, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, मैगलगंज (लखीमपुर)। कोतवाली मैगलगंज के ग्राम खरेहना में शुक्रवार को एक 19 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सिंकी देवी पत्नी विजय कुमार के रूप में हुई है, जिनकी शादी लगभग छह माह पूर्व हुई थी।
विजय कुमार दिल्ली में नौकरी करता है, जबकि घर पर उसकी मां और छोटी बहन रहती हैं। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर घटना की जांच की जा रही है।