कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का गोला और लखीमपुर में भी होगा ठहराव, टाइम टेबल जारी
कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन का गोला और लखीमपुर में ठहराव का समय रेलवे ने जारी कर दिया है। इस फैसले से पहले नाराज यात्रियों और स्थानीय निवासियों में अ ...और पढ़ें

कासगंज ऐशबाग एक्सप्रेस का गोला और लखीमपुर में भी होगा ठहराव।
HighLights
कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का गोला और लखीमपुर में ठहराव।
रेलवे ने नई समय सारिणी जारी कर दी है।
स्थानीय निवासियों और यात्रियों में खुशी की लहर।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। कासगंज ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन के गोला और लखीमपुर रुकने का समय भी रेलवे ने जारी कर दिया है। यह ट्रेन सोमवार सुबह 09:48 पर गोला और 10:24 पर लखीमपुर आएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से आम मुसाफिरों में ही नहीं, बल्कि दैनिक यात्रियों में भी खुशी है।
कासगंज से ऐशबाग के लिए एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सोमवार से विधिवत शुरू हो जाएगा। रेलवे शुक्रवार रात गोला और लखीमपुर स्टेशन पर इसके ठहराव की समय सारिणी जारी कर दी है।इससे जिलेवासियों में खुशी की लहर है।
बता दें कि कुछ दिन पहले रेल मंत्रालय से जारी समय सारिणी में मैलानी के बाद सीतापुर स्टेशन पर रुकने की समय सारिणी जारी हुई थी। गोला और लखीमपुर में ठहराव न होने से जिलेवासियों में रेलवे के प्रति नाराजगी और आक्रोश था।
हालांकि जारी समय सारिणी में गोला और लखीमपुर सहित करीब एक दर्जन स्टेशन कामर्शियल स्टापेज दर्शाए गए थे। जिन पर पर भी इस ट्रेन के ठहराव होने का रेलवे अधिकारी दावा कर रहे थे। मगर, शुक्रवार रात विधिवत समय सारिणी जारी होने से जिलेवासी बेहद खुश है।
समय सारिणी जारी
कासगंज ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार सुबह 04:20 पर कासगंज से चलकर 09:20 पर मैलानी, 09:48 पर गोला, 10:24 पर लखीमपुर होकर 13:00 ऐशबाग पहुंचेगी। इसके बाद 14:00 बजे ऐशबाग से चलकर 16:08 पर लखीमपुर, 16:38 पर गोला, 17:15 पर मैलानी, 20:08 पर बरेली के रास्ते रात 22:40 पर कासगंज पहुंचाएगी।
खबरें और भी
लखीमपुर से गुजरने वाली ट्रेनों का समय बदला
कासगंज ऐशबाग के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने से रेलवे ने मैलानी से लखनऊ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है। इन ट्रेनों का समय 10 से 32 मिनट तक बढ़ गया है। इसके के अनुसार मैलानी से डालीगंज जाने वाली 55083 पैसेंजर ट्रेन 13:23 की बजाय 13:04 पर लखीमपुर आएगी। इसी तरह मैलानी से सीतापुर जाने वाली 55081 पैसेंजर ट्रेन 15:24 की जगह 15:12 पर आएगी।
डालीगंज से मैलानी जाने वाली 55084 पैसेंजर ट्रेन 11:51 की जगह 11:23 पर और गोमतीनगर पीलीभीत 55086 पैसेंजर ट्रेन 10:29 की जगह 10:39 पर लखीमपुर आएगी। जबकि पीलीभीत डालीगंज 55085 पैसेंजर ट्रेन 21:06 की जगह 21:48 पर लखीमपुर आएगी।
यह भी पढ़ें- महराजगंज में छात्रों की फर्जी हाजिरी लगाकर 8.85 लाख का किया गबन, तत्कालीन प्रधानाचार्य मसूद इशरत गिरफ्तार