लखीमपुर में बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बस, खाई में गिरते ही यात्रियों में मची चीख-पुकार
लखीमपुर-भीरा राजमार्ग पर इटकुटी के पास एक निजी बस बाइक सवार को बचाने के प्रयास में गहरी खाई में उतर गई। बस में सवार पांच-छह यात्रियों को सुरक्षित बाहर ...और पढ़ें

बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई निजी बस।
HighLights
बस बाइक सवार को बचाने के प्रयास में खाई में गिरी।
लखीमपुर-भीरा राजमार्ग पर इटकुटी के पास हुआ हादसा।
पांच-छह यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, बड़ा हादसा टला।
संवाद सूत्र, पड़रियातुला (लखीमपुर)। रविवार को लखीमपुर भीरा राजमार्ग पर इटकुटी के पास एक निजी बस सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई उतर गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
गनीमत रही कि बस में ज्यादा सवारियां नहीं थी, अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। आस पास के लोगों ने बस में सवार पांच से छह यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला इसके बाद इन सभी को दूसरी बस से महेवागंज भिजवाया गया।
खाई उतरी बस एक निजी ट्रैवल्स की है। जो देहरादून से महेवागंज तक प्रतिदिन चलती है। रविवार सुबह देहरादून से सवारियां लेकर भीरा होकर महेवागंज के लिए निकली थी।
इस दौरान लखीमपुर भीरा मार्ग पर अबरोल कृषि फॉर्म के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में चली गई। गनीमत रही कि बस पलटने के बजाय खड़ी रह गई।
बस में पांच से छह सवारियां ही मौजूद थी, जिनमें चीख पुकार मच गई। आस पास के लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद इन सभी को लखीमपुर पलिया चलने वाली बस में बैठाकर महेवागंज भिजवाया दिया गया।
खबरें और भी
भीरा थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि बस के खाई में उतरने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस गई थी। मगर, तब तक बस के यात्री दूसरी बस में बैठकर जा चुके थे।
यह भी पढ़ें- सीतापुर में अब एक साथ विश्राम कर सकेंगे 94 लोको पायलट, रनिंग रूम में लगाए गए अतिरिक्त बेड