लखीमपुर में एक ही रात दो घरों में चोरी, दीवार काटकर जेवर और नगदी लेकर चोर फरार
लखीमपुर खीरी के पचपेड़ा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया, जहां से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर ली गई। ग्रामीणों में दहशत का म ...और पढ़ें
-1784979238298_m.webp)
दीवार काटकर जेवर और नगदी लेकर चोर फरार।
HighLights
पचपेड़ा गांव में एक ही रात दो घरों में चोरी।
चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ किया।
पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
संवाद सूत्र, निघासन (लखीमपुर)। पचपेड़ा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात दो स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने पुलिस से मामले के शीघ्र खुलासे और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
पचपेड़ा गांव निवासी जसवंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात वह घर के बरामदे में सो रहे थे। शनिवार तड़के करीब चार बजे मोबाइल का चार्जर लेने के लिए कमरे में जाने लगे तो कमरा अंदर से बंद मिला। शक होने पर वह घर के पीछे पहुंचे, जहां खिड़की की जाली टूटी हुई थी और सरिया मुड़ी हुई थी।
पीछे से कमरे में प्रवेश करने पर देखा कि चोर सोने-चांदी के आभूषण, गृहस्थी का सामान और करीब 20 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए।इसी दौरान गांव के दूसरे छोर पर भी शोर-शराबा होने पर लोगों को दूसरी चोरी की जानकारी मिली।
गांव निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि चोर घर के पीछे की दीवार काटकर भीतर घुस आए और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नगदी लेकर फरार हो गए।एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
खबरें और भी
लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ितों ने मझगई थाना पुलिस को तहरीर देकर जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस बाबत मझगई थाना प्रभारी अनिल पंकज ने बताया कि गांव के बाहर घरों में चोरी की घटना हुई है। घर के पीछे ही खेत है इसलिए चोरों ने आसानी से घटना को अंजाम दिया है।फिलहाल कुछ चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।