Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर में पानी की टंकी पर चढ़कर ग्रामीण ने दी आत्मदाह की धमकी, ग्राम पंचायत पर जमीन कब्जाने का आरोप

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 02:58 PM (IST)

    लखीमपुर खीरी में विजय पाल नामक व्यक्ति पानी की टंकी पर पेट्रोल लेकर चढ़ गया और आत्मदाह की धमकी दी। वह ग्राम पंचायत पर अपनी खरीदी हुई जमीन पर कब्जा करन ...और पढ़ें

    ग्राम पंचायत पर जमीन कब्जाने का आरोप लगा पानी की टंकी पर चढ़ा ग्रामीण।

    ग्राम पंचायत पर जमीन कब्जाने का आरोप लगा पानी की टंकी पर चढ़ा ग्रामीण।

    HighLights

    1. विजय पाल पानी की टंकी पर पेट्रोल लेकर चढ़ा।

    2. ग्राम पंचायत पर जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप लगाया।

    3. प्रशासन इसे सरकारी खलिहान की जमीन बता रहा है।

    संवाद सूत्र, सिकंदराबाद (लखीमपुर)। जिले में रविवार सुबह गांव का ही विजय पाल पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया।आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत उसकी खरीदी हुई जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पेड़ लगवा रहा है। विजय पाल ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की धमकी दी है।

    पुलिस व तहसील प्रशासन के लोग उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन नीमगांव थाना क्षेत्र के देवरी गांव में विजय पाल अपनी मांग न माने जाने तक नीचे उतारने को राजी नहीं है।

    उसका कहना है यह जमीन उसने खरीदी है जिसके बैनामे के कागजात उसके पास हैं। फिर भी ग्राम प्रधान उस ज़मीन को सरकारी बताकर पेड़ लगवा रहे हैं।

    वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि यह जमीन सरकारी है इस लिए उस पर पौधारोपण किया जा रहा है। इस संबंध में तहसीलदार मितौली दिनेश कुमार ने बताया कि यह व्यक्ति खलिहान की जमीन पर कब्जा करना चाहता है जो संभव नहीं है। विजय पाल को समझा बुझा कर नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- संभल फर्जी पट्टा घोटाला: फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 6 जेल में और 19 पर दर्ज है केस