Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल फर्जी पट्टा घोटाला: फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 6 जेल में और 19 पर दर्ज है केस

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 02:50 PM (IST)

    संभल के बहजोई में 162 फर्जी पट्टा आवंटन घोटाले के फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अब तक छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. 162 फर्जी पट्टा आवंटन घोटाले में पुलिस की दबिशें जारी।

    2. छह आरोपी गिरफ्तार, 19 के खिलाफ दर्ज है मुकदमा।

    3. एसडीएम, राजस्व कर्मियों की भूमिका की भी हो रही जांच।

    संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। 162 फर्जी पट्टा आवंटन घोटाले की परतें खोलने में जुटी पुलिस फरार आरोपितों तक पहुंचने के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस बहुचर्चित मामले में अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि कुल 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

    विवेचना के दौरान एक वर्तमान एसडीएम, राजस्व विभाग और चकबंदी विभाग के कई कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस इससे पहले तत्कालीन एसडीएम ओमवीर सिंह समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

    वहीं तत्कालीन तहसीलदार रहे और वर्तमान में सुल्तानपुर में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे निलंबित पीसीएस अधिकारी करम सिंह चौहान सहित अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस की टीमें जिले के अलावा अन्य जनपदों में भी संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही हैं।

    राजस्व और चकबंदी विभाग के कई कर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

    विवेचना के दौरान डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य भी एकत्रित किए जा रहे हैं, ताकि आरोपितों के खिलाफ मजबूत साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके। 

    19 आरोपितों पर दर्ज है मुकदमा, छह जा चुके हैं जेल

    गुन्नौर पुलिस का कहना है कि मुकदमे में नामजद सभी आरोपितों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। अब तक छह आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद शेष फरार आरोपितों की तलाश पुलिस की प्राथमिकता बनी हुई है। इस मामले को लेकर पुलिस लगातार गोपनीय तरीके से कार्रवाई कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- साहब! माफ कर दो, मैंने वीडियो बनाया... CM योगी पर टिप्पणी करने वाला रफीक आगरा की हवालात में हाथ जोड़कर मांगने लगा माफी

    फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

    विवेचक अखिलेश प्रधान ने बताया कि मामले में लगातार दस्तावेजी और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- यूपी की राजनीति में डीपी यादव ने खेला 'मास्टर स्ट्राेक', गगन यादव को बनाया गुन्नौर का प्रत्याशी; BJP-सपा-बसपा की बढ़ी परेशानी!