यूपी की राजनीति में डीपी यादव ने खेला 'मास्टर स्ट्राेक', गगन यादव को बनाया गुन्नौर का प्रत्याशी; BJP-सपा-बसपा की बढ़ी परेशानी!
राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव ने गगन यादव को गुन्नौर विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस घोषणा से क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो ...और पढ़ें

धनारी में गगन यादव को प्रत्याशी घोषणा के दौरान डीपी यादव समर्थकों के साथ। जागरण
HighLights
डीपी यादव ने गगन यादव को गुन्नौर प्रत्याशी घोषित किया।
सपा विधायक के दामाद की मंच पर मौजूदगी चर्चा में।
गुन्नौर विधानसभा में चुनावी सरगर्मी समय से पहले बढ़ी।
संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच गुन्नौर की सियासत में शनिवार को नई हलचल देखने को मिली। राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डीपी यादव ने धनारी स्थित यादव कृषि फॉर्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में फर्रुखाबाद के युवा नेता गगन यादव को गुन्नौर विधानसभा से पार्टी का आगामी प्रत्याशी घोषित कर दिया।
कार्यक्रम में डीपी यादव ने क्षेत्र के विकास, रोजगार, नौजवानों, किसानों के मुद्दों के साथ अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर चर्चा में रहे गगन यादव को युवाओं की आवाज बताते हुए चुनाव मैदान में उतारने का एलान किया। प्रत्याशी घोषित होने के बाद गगन यादव ने क्षेत्र में बदलाव और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिया।
राष्ट्रीय परिवर्तन दल ने किया प्रत्याशी घोषित
कार्यक्रम का सबसे चर्चित पहलू समाजवादी पार्टी के गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव के दामाद अनिल यादव की मंच पर मौजूदगी रही। उनकी उपस्थिति को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसे समाजवादी पार्टी के लिए भी अहम राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- यूपी में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक: फिर बढ़ेगी गर्मी और उमस, मौसम का ताजा अपडेट; 4 दिन तक हल्की बारिश
मंच पर सपा विधायक के दामाद अनिल यादव की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय
दूसरी ओर भाजपा में संभावित दावेदारों में प्रमुख माने जा रहे पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव समेत अन्य दावेदारों के बीच भी चुनावी समीकरणों पर इसका असर पड़ने की चर्चा है।
खबरें और भी
राष्ट्रीय परिवर्तन दल के इस दांव ने गुन्नौर विधानसभा का राजनीतिक माहौल समय से पहले गरमा दिया है। अब प्रमुख दलों की नजर अपने प्रत्याशियों की घोषणा और बदलते जातीय व राजनीतिक समीकरणों पर टिक गई है।