Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर: कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 03:44 PM (IST)

    लखीमपुर के मितौली में 19 जुलाई से लापता 20 वर्षीय गोविंद का सड़ा-गला शव बुधवार को गांव के बाहर एक कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर जांच ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. मितौली के भिखनापुर गांव से लापता था गोविंद।

    2. 20 वर्षीय गोविंद का शव कुएं से बरामद हुआ।

    3. पुलिस ने शव को निकालकर जांच पड़ताल शुरू की।

    संवाद सूत्र, लखीमपुर। मितौली के भिखनापुर गांव में 19 जुलाई से लापता 20 वर्षीय गोविंद का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर खेत में स्थित कुएं से बरामद हुआ है। शव कई दिन पुराना है, क्योंकि शव काफी सड़ा गला है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी।

    गांव भिखनापुर निवासी प्यारे लाल राठौर का 20 वर्षीय पुत्र गोविंद 19 जुलाई को अचानक घर से लापता हो गया था। घरवालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न लगने पर 21 जुलाई को मितौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवारजन उसकी तलाश में लखनऊ और नैमिषारण्य तक गए तथा जगह-जगह फोटो-पोस्टर भी लगवाए।

    बुधवार सुबह गांव निवासी जिलेदार धान के खेत में खाद डालने गए थे। इस दौरान कुएं के पास चप्पलें रखी देख संदेह होने पर जब उन्होंने कुएं में झांका तो पानी में शव उतराता दिखा। सूचना पर कस्ता चौकी प्रभारी जयकृष्ण तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।

    घरवालों ने शव की पहचान गोविंद के रूप में की। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- लखीमपुर में 30 दिवसीय फ्री कांवड़िया सेवा शिविर शुरू, शिवभक्तों को मिलेंगी स्पेशल सुविधाएं

     

     

    खबरें और भी