Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर से होकर गुजरने वाली सात ट्रेनों का बदल जाएगा समय, 27 जुलाई से होगा प्रभावी

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 05:25 PM (GMT+05:30)

    पूर्वोत्तर रेलवे ने कासगंज-ऐशबाग नई ट्रेन के संचालन के कारण मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर और पीलीभीत से गुजरने वाली सात पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव कि ...और पढ़ें

    27 जुलाई से बदल जाएंगे सात ट्रेनों के समय।

    27 जुलाई से बदल जाएंगे सात ट्रेनों के समय।

    HighLights

    1. सात पैसेंजर ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान समय में परिवर्तन।

    2. कासगंज-ऐशबाग नई ट्रेन के संचालन से बदलाव।

    3. मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर की ट्रेनों पर असर।

    संवाद सूत्र, मैलानी (लखीमपुर)। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 27 जुलाई से कासगंज-ऐशबाग के बीच प्रतिदिन संचालित होने वाली नई यात्री गाड़ी संख्या 15312/15311 के संचालन के चलते मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर और पीलीभीत की और जाने वाली सात पैसेंजर ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य परिचालन प्रबंधक कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार बदले हुए समय 27 जुलाई से प्रभावी होंगे।

    मैलानी से डालीगंज जाने वाली गाड़ी संख्या 55087 मैलानी से प्रातः पांच बजे के स्थान पर प्रातः 4.45 बजे, डालीगंज से मैलानी की ओर आने वाली गाड़ी संख्या 55084 डालीगंज से 08.45 बजे के स्थान पर 08.10 बजे और मैलानी दोपहर 01.25 बजे के स्थान पर 01.05 बजे पहुंचेगी।

    मैलानी से डालीगंज जाने वाली गाड़ी संख्या 55083 मैलानी से 11.50 बजे मैलानी से सीतापुर तक जाने वाली गाड़ी संख्या 55081 मैलानी से दोपहर 2.10 बजे के स्थान पर दो बजे बजे,पीलीभीत से मैलानी आने वाली गाड़ी संख्या 55357 पीलीभीत से प्रातः 7.10 बजे के स्थान पर 06.45 बजे छूटेगी और मैलानी प्रातः9.40 के स्थान पर 9.05 बजे पहुंचेगी।

    वहीं, मैलानी से पीलीभीत की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 55358 मैलानी से प्रातः05.35 बजे के स्थान पर 05.10 बजे प्रस्थान करेगी। पीलीभीत से मैलानी होते हुए डालीगंज जाने वाली गाड़ी संख्या 55085 पीलीभीत से शाम 5.20 बजे के स्थान पर 06.05 बजे छूटेगी। लखीमपुर होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों का समय यथावत है। केवल मैलानी से प्रस्थान/आगमन का समय बदला है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का गोला और लखीमपुर में भी होगा ठहराव, टाइम टेबल जारी