लखीमपुर के मैलानी जंक्शन पर QR कोड से भी बुक होगी ट्रेन टिकट, यात्रियों को लाइन लगाने से मिलेगा छुटकारा
मैलानी जंक्शन पर अब यात्री क्यूआर कोड स्कैन करके आसानी से ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे, जिससे लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा। यह सुविधा डिजिटल इंडिया को बढ ...और पढ़ें

मैलानी जंक्शन पर क्यूआर कोड से भी बुक होगी ट्रेन टिकट।
HighLights
मैलानी जंक्शन पर क्यूआर कोड से टिकट बुकिंग शुरू।
यात्री यूपीआई से भुगतान कर तुरंत टिकट पाएं।
लंबी लाइनों से छुटकारा, समय और भीड़ की बचत।
संवाद सूत्र, मैलानी(लखीमपुर)। रेल यात्रियों को अब टिकट के लिए घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।रेलवे द्वारा डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैलानी जंक्शन पर पहुंच कर भी क्यूआर कोड के माध्यम से ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा शुरू की गई है।
वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में एक विशेष कैंप का आयोजन कर यात्रियों को इस नई सुविधा की जानकारी दी।कैंप में तैनात कर्मचारियों ने यात्रियों को बताया कि स्टेशन पर जगह-जगह क्यूआर कोड लगाए गए हैं। यात्री अपने मोबाइल से स्टेशन कोड स्कैन कर यूपीआई, फोन-पे, गूगल पे और पेटीएम के जरिए तुरंत टिकट बुक कर सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि स्टेशन पर भीड़ भी कम होगी। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान टिकट खिड़की पर लगने वाली लंबी कतारों से यात्रियों को राहत मिलेगी।
कर्मचारियों ने बुजुर्ग और कम पढ़े-लिखे यात्रियों को भी स्टेप-बाय-स्टेप क्यूआर स्कैन और पेमेंट करना सिखाया। कई यात्रियों ने इस सुविधा की सराहना की और इसे यात्री हित में बड़ा कदम बताया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से सभी स्टेशनों पर लागू की जा रही है।
ऐसे बुक करें टिकट
- मोबाइल की लोकेशन आन कर, रेलवन ऐप लॉगिन करें।
- टिकट का प्रकार चुने।
- स्टेशन पहुंच कर मोबाइल द्वारा टिकट लेना चाहते हैं तो ऐट स्टेशन चयन करे।
- स्टेशन पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करें।
- गंतव्य चुनें।
- ट्रेन(एक्सप्रेस,सुपर फास्ट,पैसेंजर)का प्रकार चुने।
- यात्रियों की संख्या चुने।
- UPI से भुगतान करें।
- टिकट मोबाइल पर प्राप्त करें।
- सफल भुगतान होने पर तीन फीसदी का लाभ भी तत्काल प्राप्त करें।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर के यात्रियों का खत्म हुआ सालों का इंतजार, नई ट्रेन चलने से दिल्ली की राह हुई आसान