Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में मैलानी-नानपारा नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए सर्वे मंजूर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया एलान

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:27 PM (IST)

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मैलानी-नानपारा के लिए नई बड़ी रेल लाइन के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) सर्वेक्षण को मंजूरी दी है। ...और पढ़ें

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    HighLights

    1. मैलानी-नानपारा नई बड़ी रेल लाइन सर्वे स्वीकृत।

    2. नया रूट दुधवा राष्ट्रीय उद्यान से दूर रहेगा।

    3. व्यापारियों, उद्योग और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

    संवाद सूत्र, लखीमपुर। तराई क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि मैलानी-नानपारा मीटर गेज रेलखंड के विकल्प में नई बड़ी लाइन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर बनाने का सर्वेक्षण स्वीकृत कर दिया गया है।

    मंत्री ने बताया कि मैलानी और नानपारा अभी मीटर गेज लाइन से जुड़े हैं। यह 128 किलोमीटर लंबा रूट ज्यादातर वन्यजीव क्षेत्र से गुजरता है। इसी वजह से इसका आमान परिवर्तन संभव नहीं हो पा रहा था। वन और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने नया रूट तय किया है।

    इसके तहत दुधवा राष्ट्रीय उद्यान और रायभोजा-नानपारा के 13 किलोमीटर खंड को छोड़कर मैलानी-भीरा खीरी का 16 किलोमीटर आमान परिवर्तन और भीरा खीरी-रायभोजा की 120 किलोमीटर नई बड़ी लाइन बनाई जाएगी। कुल 136 किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट की डीपीआर अब तैयार होगी। रेल मंत्रालय के अनुसार डीपीआर के बाद राज्य सरकार, वन विभाग, नीति आयोग और वित्त मंत्रालय से अनुमोदन लेना होगा।

    व्यापारियों को मिलेगा फायदा

    परियोजना की स्वीकृति की अंतिम समय-सीमा इसी प्रक्रिया पर निर्भर करेगी। सुरक्षा को लेकर मंत्री ने कहा कि मैलानी-नानपारा खंड पर अभी भी निर्धारित मानकों के अनुसार रेलपथ का निरीक्षण हो रहा है और यह सुरक्षित है। साथ ही इस खंड में 109 किलोमीटर रेलपथ के नवीनीकरण को मंजूरी मिली है।

    खबरें और भी

    पुलों को मजबूत करने के लिए एक आर्च ब्रिज का पुनर्निर्माण, छह नए पुल और पलिया शारदा ब्रिज पुल संख्या 97 के गाइड बंड को सुदृढ़ करने के लिए 8.3 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं।

    मंडल के जिलाध्यक्ष राम मोहन सोनी ने कहा कि नई बड़ी लाइन से बहराइच, लखीमपुर खीरी और तराई क्षेत्र के व्यापारियों को कृषि उत्पादों के परिवहन में बड़ी राहत मिलेगी। इससे उद्योग और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा। हम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त करते हैं।

    यह भी पढ़ें- इंडियन रेलवे मालगाड़ी के ब्रेक वैन में करेगा बड़े बदलाव, ट्रेन मैनेजरों को मिलेंगी कई हाईटेक सुविधाएं